बौखलाहट में बोले इमरान - भारत ‘युद्ध जैसी स्थिति'' तैयार कर रहा

Updated at : 09 Aug 2019 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
बौखलाहट में बोले इमरान - भारत ‘युद्ध जैसी स्थिति'' तैयार कर रहा

इस्लामाबाद/नयी दिल्ली : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर पुलवामा आतंकी हमले के बाद की तरह ही ‘युद्ध के हालात’ बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत कश्मीर मुद्दे से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए ऐसा कर रहा है. पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकारों के एक समूह से बात करते हुए खान […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद/नयी दिल्ली : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर पुलवामा आतंकी हमले के बाद की तरह ही ‘युद्ध के हालात’ बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत कश्मीर मुद्दे से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए ऐसा कर रहा है.

पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकारों के एक समूह से बात करते हुए खान ने दावा किया कि भारत पुलवामा की घटना के बाद जैसे हालात बनाने की कोशिश कर सकता है ताकि वह घाटी में हो रहे घटनाक्रम से दुनिया का ध्यान भटका सके. एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खान को यह कहते हुए उद्धृत किया, खतरा वास्तविक है. हमें इस तरह की स्थिति पर जवाब देना होगा और हमने इसी तरह से दुनिया में देशों के बीच युद्ध शुरू होते हुए देखा है. युद्ध जैसी स्थिति वाली खान की टिप्पणी के संबंध में जब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार से दिल्ली में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए यह नयी वास्तविकता देखने और भारतीय मामलों में हस्तक्षेप करना बंद करने का समय है.

भारत ने शुक्रवार को कहा कि पड़ोसी देश के लिए वक्त आ गया है कि वह नयी हकीकत को स्वीकार करे और इसके अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करना बंद कर दे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि कश्मीर पर भारत के निर्णय के बाद पाकिस्तान बेचैन है और इस्लामाबाद का मानना है कि क्षेत्र में विकास होने पर वह लोगों को भ्रमित नहीं कर पायेगा. पाकिस्तान द्वारा भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित करने के बारे में पूछने पर कुमार ने कहा कि उनके लौटने के समय पर अभी निर्णय नहीं हुआ है क्योंकि भारत ने निर्णय की समीक्षा करने के लिए कहा है.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता की पेशकश से भारत ने कश्मीर के विशेष दर्जे पर तेजी से कदम उठाया. खान ने कहा कि युद्ध कोई विकल्प नहीं है, लेकिन पाकिस्तान को दुनिया को यह बताने की जरूरत है कि कश्मीर में क्या चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola