ePaper

हमजा बिन लादेन अमेरिका के लिए बहुत ही खतरनाक था: ट्रम्प

Updated at : 02 Aug 2019 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
हमजा बिन लादेन अमेरिका के लिए बहुत ही खतरनाक था: ट्रम्प

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि अल-कायदा का हमजा बिन लादेन अमेरिका के लिए बहुत बड़ा खतरा था. हालांकि उन्होंने ओसामा बिन लादेन के बेटे की मौत पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया . व्हाइट हाउस में पत्रकारों ने जब ट्रंप से पूछा कि क्या हमजा की मौत […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि अल-कायदा का हमजा बिन लादेन अमेरिका के लिए बहुत बड़ा खतरा था. हालांकि उन्होंने ओसामा बिन लादेन के बेटे की मौत पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया .

व्हाइट हाउस में पत्रकारों ने जब ट्रंप से पूछा कि क्या हमजा की मौत में अमेरिका की कोई भूमिका थी, तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकता,लेकिन वह हमारे देश के लिए बहुत ही खतरनाक था.
वह हमारे देश के बारे में बहुत बुरी बातें कह रहा था.” अमेरिकी मीडिया ने बुधवार को अनाम अधिकारियों के हवाले से बताया था कि हमजा बिन लादेन की मौत ट्रम्प प्रशासन के पहले दो वर्षों के दौरान ही हो गई थी लेकिन अमेरिका की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ट्रम्प ने कहा, ‘‘लेकिन मैं कहूंगा, हमजा बिन लादेन हमारे देश के लिए बहुत बड़ा खतरा था और आप ऐसा नहीं कर सकते. इससे इलावा, मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं. ”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola