ePaper

अमेरिका में ‘फूड फेस्टिवल'' में हुई गोलीबारी में तीन की मौत, 12 घायल

Updated at : 29 Jul 2019 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में ‘फूड फेस्टिवल'' में हुई गोलीबारी में तीन की मौत, 12 घायल

गिलरॉय : उत्तर कैलिफॉर्निया में वार्षिक ‘फूड फेस्टिवल’ में रविवार को हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गये. गिलरॉय के पार्षद डायोन ब्रैको ने कहा है कि यह शुरुआती आंकड़े हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गिलरॉय गारलिक फेस्टिवल के दौरान गोलियों की आवाज सुनने के बाद लोगों […]

विज्ञापन

गिलरॉय : उत्तर कैलिफॉर्निया में वार्षिक ‘फूड फेस्टिवल’ में रविवार को हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गये. गिलरॉय के पार्षद डायोन ब्रैको ने कहा है कि यह शुरुआती आंकड़े हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गिलरॉय गारलिक फेस्टिवल के दौरान गोलियों की आवाज सुनने के बाद लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गयी और भगदड़ मच गयी. यह गोलीबारी भोजन, पाक प्रतियोगिताओं एवं संगीत पर केंद्रित तीन दिवसीय समारोह के दौरान हुई. इस समारोह में 1,00,000 से ज्यादा लोग शामिल होते हैं. रविवार को इस समारोह का अंतिम दिन था. स्टेनफोर्ड मेडिकल सेंटर की प्रवक्ता जूली ग्रेसियस ने कहा कि गोलीबारी के शिकार हुए दो लोगों का यहां इलाज चल रहा है. हालांकि, उन्हें इन घायलों की स्थिति या चोट के बारे में जानकारी नहीं थी.

वहीं, सांता क्लारा वेली मेडिकल सेंटर की प्रवक्ता जॉय एलेक्सियो ने बताया कि यहां पांच को भर्ती कराया गया है. उन्हें भी मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं थी. गिलरॉय पुलिस विभाग ने ट्वीट किया, गिलरॉय पीडी (पुलिस विभाग) और पूरे समुदाय की ‘गारलिक फेस्टिवल’ गोलीबारी पीड़ितों के साथ संवेदनाएं हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार रात हुई गोलीबारी के बारे में ट्वीट किया, कानून प्रवर्तन एजेंसियां कैलिफोर्निया के गिलरॉय में घटनास्थल पर मौजूद हैं. खबरें हैं कि गोली चलाने वाला अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. सावधान एवं सुरक्षित रहें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola