धनबाद: हीरापुर में बिजली समस्या के लिए जारी हुए नंबर, गर्मी में मिलेगी तुरंत राहत

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News

हीरापुर में बिजली समस्या के लिए जारी हुए नंबर (केनवा से लिया हुआ इमेज )

Dhanbad News: बढ़ती गर्मी और बिजली की मांग को देखते हुए बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हीरापुर सब डिवीजन के कॉल सेंटर और सब-स्टेशनों के नंबर जारी किए हैं, जिससे समस्याओं का समाधान आसान होगा.

विज्ञापन

धनबाद से मनोहर कुमार की रिपोर्ट 

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले में बढ़ती गर्मी और बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक अहम कदम उठाया है. विभाग ने हीरापुर सब डिवीजन के अंतर्गत कॉल सेंटर और विभिन्न पावर सब-स्टेशनों के संपर्क नंबर जारी किए हैं, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान में आसानी हो सके. अब लोग बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, फॉल्ट या अन्य किसी भी समस्या के लिए सीधे संबंधित सब-स्टेशन से संपर्क कर सकेंगे, जिससे समस्याओं का जल्द समाधान किया जा सकेगा. 

गर्मी को देखते हुए विभाग की खास तैयारी

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ने के साथ शिकायतों की संख्या भी बढ़ जाती है. ऐसे में उपभोक्ताओं को तुरंत सहायता देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है. 

स्थानीय स्तर पर मिलेगी तुरंत सहायता

विभाग ने हीरापुर, धैया, हाउसिंग कॉलोनी, पॉलिटेक्निक, पीएमसीएच, कुसुम विहार, तेलीपाड़ा, बगुला बस्ती और सुगियाडीह क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मोबाइल नंबर जारी किए हैं. इससे संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ता सीधे संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकेंगे और जल्दी समाधान पा सकेंगे. 

हीरापुर सब डिवीजन के इन नंबरों पर करें संपर्क 

  • कॉल सेंटर (हीरापुर सब डिवीजन): 89877-96532
  • हीरापुर पावर सब स्टेशन: 89877-96533
  • धैया पावर सब स्टेशन: 89877-96534
  • हाउसिंग कॉलोनी पावर सब स्टेशन: 89877-96538
  • पॉलिटेक्निक पावर सब स्टेशन: 89877-96536
  • पीएमसीएच पावर सब स्टेशन: 89877-96535
  • कुसुम विहार पावर सब स्टेशन: 89877-96539
  • तेलीपाड़ा पावर सब स्टेशन: 89877-96524
  • बगुला बस्ती पावर सब स्टेशन: 89877-96537
  • सुगियाडीह पावर सब स्टेशन: 89877-96540

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

इसे भी पढ़ें: सशक्त और आत्मनिर्भर विकसित भारत के लिए राष्ट्रीय एकता जरूरी : राज्यपाल

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola