ePaper

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा - कश्मीर पर ट्रंप की पेशकश उम्मीदों से कहीं अधिक

Updated at : 28 Jul 2019 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा - कश्मीर पर ट्रंप की पेशकश उम्मीदों से कहीं अधिक

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री इमरान खान की वॉशिंगटन की पहली यात्रा के दौरान कश्मीर पर मध्यस्थता की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पेशकश पाकिस्तान की उम्मीदों से कहीं अधिक है. सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान’ ने बताया कि कुरैशी ने एक निजी समाचार चैनल से […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री इमरान खान की वॉशिंगटन की पहली यात्रा के दौरान कश्मीर पर मध्यस्थता की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पेशकश पाकिस्तान की उम्मीदों से कहीं अधिक है.

सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान’ ने बताया कि कुरैशी ने एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री खान ने अमेरिका को इस बात पर सहमत किया कि कश्मीर मुख्य मुद्दा है, जिसका जल्द समाधान निकालने की जरूरत है. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में खान के साथ पहली बैठक में गत सप्ताह कश्मीर मामले पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थ बनने की पेशकश की थी. भारत ने सख्ती से ट्रंप की पेशकश को खारिज करते हुए कहा था कि भारत का लगातार यह रुख रहा है कि पाकिस्तान के साथ सभी मुद्दों पर केवल द्विपक्षीय चर्चा ही होगी.

कुरैशी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा मध्यस्थता की पेशकश किया जाना पाकिस्तान की उम्मीदों से कहीं अधिक है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को यह बताया गया कि पाकिस्तान शांति प्रिय देश है और वह भारत समेत क्षेत्र में शांति चाहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola