बांग्लादेश में फैली अफवाह के बाद आठ लोग हुए मॉब लिंचिंग के शिकार

ढाका : बांग्लादेश में पुल निर्माण के लिए बच्चे का अपहरण कर बलि देने की सोशल मीडिया पर फैली एक अफवाह के बाद भीड़ ने आठ लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस प्रमुख जावेद पटवारी ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. उन्हें मुख्यत: […]
ढाका : बांग्लादेश में पुल निर्माण के लिए बच्चे का अपहरण कर बलि देने की सोशल मीडिया पर फैली एक अफवाह के बाद भीड़ ने आठ लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
पुलिस प्रमुख जावेद पटवारी ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. उन्हें मुख्यत: फेसबुक पर फैलायी गयी इस अफवाह के बाद गुस्सायी भीड़ ने निशाना बनाया कि 3 अरब डॉलर की विशाल परियोजना के लिए मनुष्यों के सिरों की जरूरत है. पटवारी ने ढाका में पत्रकारों को बताया कि, हम इन आठ हत्याओं के हर एक मामले की जांच कर रहे हैं. भीड़ ने जिन लोगों की पीट-पीटकर हत्या की उनमें से कोई भी बच्चे का अपहरणकर्ता नहीं था. अफवाह को लेकर 30 अन्य लोगों पर भी हमला किया गया है. पटवारी ने कहा कि देशभर के सभी पुलिस थानों को अफवाह से निपटने का आदेश दिया गया है और कम से कम 25 यू-ट्यूब चैनल, 60 फेसबुक पेजों और 10 वेबसाइटों को बंद कर दिया गया है.
पुलिस ने कहा कि मृतकों में दो बच्चों की मां तस्लीमा बेगम शामिल हैं, जिन्हें बच्चे की अपहरणकर्ता समझकर भीड़ ने शनिवार को ढाका स्कूल के सामने पीट-पीटकर मार डाला. एक बधिर व्यक्ति की भी ढाका से बाहर उसी दिन पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी जब वह अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे. पुलिस ने कहा कि तस्लीमा की हत्या को लेकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में कम से कम पांच लोगों की गिरफ्तारी की गयी है. जिस पुल को लेकर अफवाह फैलायी गयी उसका निर्माण गंगा नदी की एक प्रमुख सहायक नदी पद्मा पर किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




