ePaper

केवीएस द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षाओं के शेष परिणाम 8 जुलाई, यहां देखें

Updated at : 04 Jul 2019 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
केवीएस द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षाओं के शेष परिणाम 8 जुलाई, यहां देखें

नयी दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन आगामी 8 जुलाई को 7622 पदों के लिए परीक्षा परिणाम घोषित कर देगा. शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों के लिए ली गयी परीक्षा का परिणाम घोषित करने की जानकारी सबसे पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से दी गयी. उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय संगठन की ऑफिशियल बेवसाइट kvsangathan.nic.in […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन आगामी 8 जुलाई को 7622 पदों के लिए परीक्षा परिणाम घोषित कर देगा. शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों के लिए ली गयी परीक्षा का परिणाम घोषित करने की जानकारी सबसे पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से दी गयी. उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय संगठन की ऑफिशियल बेवसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे.

मंत्रालय ने किया था ट्वीट
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के हवाले से ये जानकारी दी गयी थी कि रिजल्ट एक सप्ताह के अंदर घोषित कर दिया जाएगा. इसके 1 घंटे बाद इसी ट्वीटर अकाउंट से जानकारी दी गयी कि, परीक्षा परिणाम 8 जुलाई को घोषित कर दिए जाएंगे.
8 जुलाई को जारी होगा रिजल्ट
केंद्रीय विद्यालय संगठन के कमिश्नर संतोष कुमार मल्ल ने भी इस आशय की जानकारी दी. इन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी कि परीक्षा परिणाम आगामी 8 जुलाई को सुबह 11 बजे जारी कर दिया जाएगा.

ऐसे जानें अपना रिजल्ट
इसके लिए पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल बेवसाइट पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा, इसके बाद मांगी गई जानकारी सब्मिट करनी होगी. जानकारी डालते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola