क्लाउड कंप्यूटिंग से ई-लर्निंग को मिली नयी दिशा

Updated at : 30 Jun 2019 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
क्लाउड कंप्यूटिंग से  ई-लर्निंग को मिली नयी दिशा

मनचाही शिक्षा के लिए अॉनलाइन लर्निंग का रास्ता अपनानेवाले छात्रों की संख्या वक्त के साथ तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में हम क्लाउड कंप्यूटिंग के महत्व को अनदेखा नहीं कर सकते, जिसने ऑनलाइन लर्निंग को विस्तार देने में खास योगदान दिया है. इसी के चलते 2016 में शिक्षा संबंधित क्लाउड कंप्यूटिंग का अनुमानित मार्केट […]

विज्ञापन

मनचाही शिक्षा के लिए अॉनलाइन लर्निंग का रास्ता अपनानेवाले छात्रों की संख्या वक्त के साथ तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में हम क्लाउड कंप्यूटिंग के महत्व को अनदेखा नहीं कर सकते, जिसने ऑनलाइन लर्निंग को विस्तार देने में खास योगदान दिया है. इसी के चलते 2016 में शिक्षा संबंधित क्लाउड कंप्यूटिंग का अनुमानित मार्केट आठ बिलियन डॉलर रहा. वहीं 2021 तक इस मार्केट के 25 बिलियन डॉलर तक ऊपर उठने का अनुमान लगाया जा रहा है. जाहिर है ऑनलाइन लर्निंग के क्षेत्र में क्लाउड कंप्यूटिंग पढ़ने-पढ़ाने के तरीके को आसान बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है. डालते हैं एक नजर क्लाउड कंप्यूटिंग पर आधारित कुछ लोकप्रिय एजुकेशनल प्लेटफॉर्म्स पर…

गूगल के जी सूट्स एप्स
गूगल अपने जी सूट्स एप्स-जीमेल, हैंगआउट्स, कैलेंडर, गूगल ड्राइव और गूगक डॉक के लिए जाना जाता है. गूगल के ये सभी एप्स क्लाउड कंप्यूटिंग पर काम करते हैं. गूगल द्वारा विशेष रूप से एजुकेशन के लिए जी सूट्स एप्स भी चलाये जा रहे हैं, जिनमें शीट्स, ड्राइव, जीमेल अन्य एप्स शामिल हैं. साथ ही गूगल का क्लासरूम एप छात्रों और शिक्षकों के लिए काफी उपयुक्त है. गूगल क्लासरूम की सहायता से शिक्षक, छात्रों को ऑनलाइन असाइनमेंट भेज कर उनकी एक्टिविटी के हिसाब से ग्रेड दे सकते हैं.
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 एजुकेशन
गूगल की तरह, माइक्रोसॉफ्ट भी छात्रों और शिक्षकों के लिए एक विशेष एप ऑफिस 365 एजुकेशन चला रहा है. माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365, एक क्लाउड आधारित एप है, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर प्वॉइंट और एक्सेल जैसे एप्लिकेशन शामिल हैं. अपनी हार्ड ड्राइव पर साॅफ्टवेयर डाउनलोड करने की बजाय आप ऑफिस 365 में अकाउंट बनाकर अपने ऑफिस डॉक्यूमेंट्स को इस एप पर सेव कर सकते हैं. माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 क्लाउड-कंप्यूटिंग का बड़ा और कॉरपोरेट का सबसे पसंदीदा प्लेटफोर्म बन चुका है.
लोकप्रिय है कोर्सेरा
क्लाउड कंप्यूटिंग पर आधारित लर्निंग प्लेटफॉर्म कोर्सेरा प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और इंस्ट्रक्टर्स द्वारा तैयार किये गये विभिन्न प्रकार के अॉनलाइन कोर्स ऑफर करता है. साथ ही यह विशिष्ट करियर स्किल्स और विश्वविद्यालय द्वारा मान्यताप्राप्त डिग्री से संबंधित कोर्स भी ऑफर करता है. कोर्सेरा के माध्यम से छात्र कंप्यूटर एवं इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त करने के लिए पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय द्वारा ऑफर की जानेवाली ऑनलाइन कंप्यूटर साइंस की क्लासेस भी ले सकते हैं.
वर्चुअल क्लासरूम तैयार करता है ब्लैकबोर्ड
ब्लैकबोर्ड ग्रेड के-12, उच्च शिक्षा और सरकार के लिए क्लाउड-आधारित लर्निंग सॉफ्टवेयर प्रदान करता है. इसके प्रोडक्ट्स में ब्लैकबोर्ड क्लासरूम जैसे अन्य कई प्लेटफॉर्म शामिल हैं, जो छात्रों को वर्चुअल क्लासरूम वीडियाे कांफ्रेंसिंग, असाइनमेंट मैनेजमेंट, क्लारूम एनालिटिक्स जैसी अन्य सुविधाएं प्रदान करते हैं. कंपनी के क्लाउड बेस्ड सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर छात्र व शिक्षक कंप्यूटर, स्मार्टफोन या टैबलेट किसी भी डिवाइस के माध्यम से ब्लैकबोर्ड प्लेटफॉर्म व इसके टूल्स का प्रयोग कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola