ePaper

फिलीस्तीन के साथ विवाद सुलझाने के लिए अमेरिकी शांति योजना पर विचार करने को तैयार नेतन्याहू

Updated at : 24 Jun 2019 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
फिलीस्तीन के साथ विवाद सुलझाने के लिए अमेरिकी शांति योजना पर विचार करने को तैयार नेतन्याहू

यरुशलम : इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह फिलीस्तीन के साथ देश के पुराने विवाद को सुलझाने के लिए अमेरिकी योजना पर ‘विचार’ करने को तैयार हैं. अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन की मेजबानी कर रहे नेतन्याहू ने कहा, ‘हम अमेरिकी प्रस्ताव पर निष्पक्ष और खुले दिमाग से विचार […]

विज्ञापन

यरुशलम : इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह फिलीस्तीन के साथ देश के पुराने विवाद को सुलझाने के लिए अमेरिकी योजना पर ‘विचार’ करने को तैयार हैं. अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन की मेजबानी कर रहे नेतन्याहू ने कहा, ‘हम अमेरिकी प्रस्ताव पर निष्पक्ष और खुले दिमाग से विचार करेंगेे.’

फिलीस्तीन हालांकि पहले ही इस योजना से इन्कार कर चुका है. उसका कहना है कि यरुशलम को इस्राइल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के बाद अमेरिका इस मामले में पक्षपातपूर्ण है. नेतन्याहू ने कहा, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा है कि फिलीस्तीन योजना को देखे बगैर ही उसे खारिज कैसे कर सकता है. आप इस तरह से तो आगे नहीं बढ़ते हैं?’

वह इस्राइल के कब्जे वाली जॉर्डन घाटी के दौरे पर रविवार को यह बातें कर रहे थे. नेतन्याहू ने कसम खायी है कि किसी भी शांति समझौते में वह जॉर्डन घाटी फिलीस्तीन को नहीं सौंपेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola