ePaper

ईरान पर अगर एक भी गोली चली, तो अमेरिका को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे : जनरल शेकरची

Updated at : 22 Jun 2019 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
ईरान पर अगर एक भी गोली चली, तो अमेरिका को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे : जनरल शेकरची

तेहरान : ईरान ने शनिवार को अमेरिका को चेतावनी दी कि इस्लामी गणतंत्र के खिलाफ किसी भी कार्रवाई से क्षेत्र में अमेरिकी हितों को बड़ा नुकसान पहुंचेगा और उसे इसके लिए गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे. दक्षिण-पश्चिम एशिया में सशस्त्र बल के जनरल स्टाफ के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अबुलफज़ल शेकरची ने तसनीम समाचार एजेंसी से कहा, […]

विज्ञापन

तेहरान : ईरान ने शनिवार को अमेरिका को चेतावनी दी कि इस्लामी गणतंत्र के खिलाफ किसी भी कार्रवाई से क्षेत्र में अमेरिकी हितों को बड़ा नुकसान पहुंचेगा और उसे इसके लिए गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे.

दक्षिण-पश्चिम एशिया में सशस्त्र बल के जनरल स्टाफ के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अबुलफज़ल शेकरची ने तसनीम समाचार एजेंसी से कहा, ‘ईरान की ओर एक भी गोली चली तो अमेरिका और उसके सहयोगियों के हितों में आग लग जायेगी.’

गौरतलब है कि पिछले दिनों कथित रूप से अपनी सीमा में घुसे एक अमेरिकी ड्रोन को ईरान ने मार गिराया था. इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव देखा जा रहा है. शुक्रवार को अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा था कि उनकी सेना ईरान पर हमला करना चाहती थी, लेकिन हमले से 10 मिनट पहले उन्‍होंने सेना को कार्रवाई करने से रोक दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola