पाकिस्तानी सेना और ISI के आलोचक ब्लॉगर और पत्रकार की जंगल में हत्या

Updated at : 17 Jun 2019 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना और ISI के आलोचक ब्लॉगर और पत्रकार की जंगल में हत्या

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की शक्तिशाली सेना एवं जासूसी एजेंसी आईएसआई की आलोचना करने के लिए मशहूर 22 वर्षीय पाकिस्तानी ब्लॉगर एवं पत्रकार की यहां अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी. ‘डॉन’ समाचार पत्र ने पुलिस के हवाले से बताया कि मोहम्मद बिलाल खान अपने एक रिश्तेदार एहतेशाम के साथ थे. तभी उन्हें एक फोन आया, […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की शक्तिशाली सेना एवं जासूसी एजेंसी आईएसआई की आलोचना करने के लिए मशहूर 22 वर्षीय पाकिस्तानी ब्लॉगर एवं पत्रकार की यहां अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी. ‘डॉन’ समाचार पत्र ने पुलिस के हवाले से बताया कि मोहम्मद बिलाल खान अपने एक रिश्तेदार एहतेशाम के साथ थे. तभी उन्हें एक फोन आया, जिसके बाद एक व्यक्ति रविवार रात को उन्हें निकटवर्ती जंगल लेकर गया. खान के ट्विटर पर 16,000, यू-ट्यूब पर 48,000 और फेसबुक पर 22,000 फॉलोअर्स हैं.

इसे भी देखें : बांग्लादेश : अमेरिकी ब्लॉगर की धारदार हथियार से हत्या

पुलिस अधीक्षक सद्दर मलिक नईम ने बताया कि खान पर इस्लामाबाद के जी-9/4 इलाके में हमला किया गया. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गयी. उनका रिश्तेदार भी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नईम ने बताया कि संदिग्ध ने हत्या के लिए खंजर का इस्तेमाल किया. कुछ लोगों ने बंदूक चलने की भी आवाज सुनी.

ब्लॉगर एवं पत्रकार खान की हत्या के बाद हैशटैग‘जस्टिसफॉरमोहम्मदबिलालखान’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा. कई ट्विटर यूजर्स ने कहा कि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के आलोचक होने के कारण उनकी हत्या की गयी. एक व्यक्ति ने ट्वीट किया कि पाकिस्तानी पत्रकार मोहम्मद बिलाल खान की इस्लामाबाद में रविवार की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गयी. खान को ताकतवर सेना एवं उसकी कुख्यात जासूसी एजेंसी के आलोचक के तौर पर जाना जाता था.

मृतक के पिता अब्दुल्ला ने बताया कि खान के शरीर पर किसी धारदार हथियार के निशान थे. इस संबंध में आतंकवाद रोधी कानून समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. खान के पिता ने कहा कि इस घटना से लोगों में भय पैदा हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola