ePaper

बोले पीएम मोदी- मालदीव की ‘फ्राइडे मस्जिद'' के संरक्षण में मदद करेगा भारत

Updated at : 09 Jun 2019 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
बोले पीएम मोदी- मालदीव की ‘फ्राइडे मस्जिद'' के संरक्षण में मदद करेगा भारत

माले : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव की ‘फ्राइडे मस्जिद’ के संरक्षण में भारत की ओर से मदद का ऐलान किया है. यह मस्जिद बेहद खास मूंगा पत्थरों से बनी है. मुस्लिम बहुल देश की संसद ‘मजलिस’ को संबोधित करते हुए शनिवार को मोदी ने उक्त घोषणा की. उन्होंने यह भी कहा कि भारत और […]

विज्ञापन

माले : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव की ‘फ्राइडे मस्जिद’ के संरक्षण में भारत की ओर से मदद का ऐलान किया है. यह मस्जिद बेहद खास मूंगा पत्थरों से बनी है. मुस्लिम बहुल देश की संसद ‘मजलिस’ को संबोधित करते हुए शनिवार को मोदी ने उक्त घोषणा की.

उन्होंने यह भी कहा कि भारत और मालदीव का संबंध तो इतिहास से भी पुराना है. मालदीव की ‘फ्राइडे मस्जिद’ के संरक्षण में भारत मदद करेगा. इस मस्जिद को ‘हुकुरु मिस्की’ के नाम से भी जाना जाता है.

मोदी ने कहा कि दुनिया में कहीं भी ऐसी मस्जिद नहीं है, यह ऐतिहासिक मस्जिद मूंगा पत्थरों से बनी है.

उन्होंने कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि मालदीव सतत विकास की ओर बढ़ रहा है और वह अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का हिस्सा बन गया है. संयुक्त बयान के अनुसार, मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलेह ने भारत की अनुदान राशि से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा ‘फ्राइडे मस्जिद’ का संरक्षण कार्य कराने की पेशकश के लिए भारत का धन्यवाद व्यक्त किया. वर्ष 1658 में निर्मित फ्राइडे मस्जिद काफु एटोल के माले शहर में बनीं सबसे पुरानी और सुन्दर मस्जिदों में से एक है. इस मस्जिद को समुद्री संस्कृति वास्तुकला के अद्भुत उदाहरण के रूप में 2008 में यूनेस्को की विश्व धरोहर संस्कृति सूची में प्राथमिक तौर पर शामिल किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola