पाकिस्तान : विदेश में संपत्ति का खुलासा नहीं करने पर वरिष्ठ न्यायाधीशों के खिलाफ मामला दर्ज

Updated at : 28 May 2019 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान : विदेश में संपत्ति का खुलासा नहीं करने पर वरिष्ठ न्यायाधीशों के खिलाफ मामला दर्ज

इस्लामाबाद : इमरान खान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के कुछ न्यायाधीशों के खिलाफ स्पेन और ब्रिटेन जैसे देशों में अपनी विदेशी संपत्तियों की जानकारी छिपाने पर उनके खिलाफ कदाचार की शिकायत दर्ज करायी है. मीडिया में मंगलवार को आयी खबरों में यह जानकारी दी गयी. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर में कहा गया […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : इमरान खान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के कुछ न्यायाधीशों के खिलाफ स्पेन और ब्रिटेन जैसे देशों में अपनी विदेशी संपत्तियों की जानकारी छिपाने पर उनके खिलाफ कदाचार की शिकायत दर्ज करायी है.

मीडिया में मंगलवार को आयी खबरों में यह जानकारी दी गयी. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर में कहा गया कि राष्ट्रपति आरिफ अलवी ने ब्रिटेन और स्पेन जैसे देशों में अपनी विदेशी संपत्तियों का खुलासा नहीं करने पर सर्वोच्च अदालत ने तीन न्यायाधीशों के खिलाफ कदाचार के मामले को संदर्भित किया है. इस बात की हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि सर्वोच्च न्यायिक परिषद को न्यायाधीशों के खिलाफ ये संदर्भ प्राप्त हुए हैं या नहीं.

खबर में कहा गया कि विधि मंत्रालय द्वारा तैयार किये गये ये संदर्भ सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की मदद से दायर किये गये. खबर के मुताबिक एक न्यायाधीश की पत्नी ने स्पेन में कुछ संपत्ति खरीदी थी जिसका खुलासा संपत्ति विवरण में नहीं किया गया था. विधि विशेषज्ञों ने कहा कि वे देखेंगे कि पत्नी को न्यायाधीश के कर दस्तावेजों में आश्रित के तौर पर दिखाया गया है या नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola