ePaper

राजनीतिक हिंसा : पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या

Updated at : 27 May 2019 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
राजनीतिक हिंसा : पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या

कोलकाता/अगरतला : पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गयी है. बंगाल में उत्तर 24 परगना जिला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान चंदन साव के रूप में हुई है. मामला रविवार देर रात को […]

विज्ञापन

कोलकाता/अगरतला : पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गयी है. बंगाल में उत्तर 24 परगना जिला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान चंदन साव के रूप में हुई है. मामला रविवार देर रात को उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में हुई. बताया जाता है कि अज्ञात लोगों ने भाजपा कार्यकर्ता को गोली मार दी. सुरक्षा बलों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

भाटपाड़ा, बारासात लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है, जहां से भाजपा के अर्जुन सिंह ने लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज की है. अर्जुन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेता दिनेश त्रिवेदी को परास्त किया. ममता बनर्जी के बेहद करीबी रहे अर्जुन सिंह ने लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा का दामन थाम लिया था. चुनाव के दिन बारासात इलाके में तृणमूल समर्थकों के साथ अर्जुन सिंह की झड़प भी हुई थी. आम चुनाव के पहले से ही तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होती रही है.

उधर, त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के समर्थक की पश्चिम त्रिपुरा जिले में हत्या कर दी गयी. भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि हत्या के पीछे माकपा का हाथ है, लेकिन वाम दल ने इन आरोपों से इन्कार किया है.

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्य ने संवाददाताओं को बताया, ‘शनिवार की रात एक भाजपा कार्यकर्ता की बानिक्य चौमुहानी इलाके में हत्या कर दी गयी. हमारे पास ऐसी खबरें हैं कि इसमें माकपा शामिल है. इसमें कांग्रेस का भी हाथ है.’

पुलिस ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता की पहचान शिबू दास के रूप में की गयी है. वह रहस्यमयी परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल मिले थे. बाद में उनकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola