चुनाव से पहले बंगाल में कार्रवाई : 50 करोड़ के ड्रग्स बरामद, बेहिसाब नकदी जब्त

Updated at : 05 Apr 2026 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव से पहले बंगाल में कार्रवाई : 50 करोड़ के ड्रग्स बरामद, बेहिसाब नकदी जब्त

जब्त नकद

Bengal Election: चुनाव से पहले राज्यभर में कड़ी नाका चेकिंग और निगरानी के बीच इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मानी जा रही है.

विज्ञापन

Bengal Election: कोलकाता. विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य के ड्रग्स बरामद किये हैं. इस मामले में गिरोह के सरगना शेख मुनीर की पत्नी रेशमा बीबी को गिरफ्तार किया गया है. उत्तर 24 परगना में भी बेहिसाब नकदी से लेकर अवैध हथियारों की धर-पकड़ अभियान तेज है. इसी बीच, उत्तर 24 परगना के अलग-अलग दो स्थानों पर लगभग 34 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की गयी. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पत्नी ही चलाती थी पूरा नेटवर्क

गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गयी. जांच में सामने आया कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से जुड़ा शेख मुनीर फिलहाल फरार हैं और आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी ही पूरे नेटवर्क का संचालन कर रही थी. कोलकाता के इकबालपुर स्थित घर से इस अवैध कारोबार को चलाया जा रहा था. जांच में यह भी सामने आया है कि मुनीर के तार कई देशों, खासकर फिलीपींस से जुड़े रहे हैं. रेशमा बीबी की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों, मादक पदार्थों के ठिकानों और कोलकाता व आसपास के इलाकों में सक्रिय तस्करों की जानकारी जुटा रही हैं.

बामनगाछी में 32,97,400 की राशि जब्त

जानकारी के मुताबिक, राज्य के विभिन्न रेल स्टेशनों पर आरपीएफ की ओर से ताबड़तोड़ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. वहीं, पुलिस प्रशासन विभिन्न मुख्य जगहों पर नाका चेकिंग कर रही है. इसी दौरान उत्तर 24 परगना के बामनगाछी स्टेशन से 32 लाख 97 हजार 400 रुपये के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया. युवक पैसे के बारे में कोई भी वैद्य कागजात नहीं दिखा पाया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इसकी सूचना आयकर विभाग को भी दी गयी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नहीं मिला कोई वैद्य दस्तावेज

इससे पहले शुक्रवार देर रात उत्तर 24 परगना के गोपालनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस और केंद्रीय बल के जवानों ने नाका चेकिंग के दौरान एक कार को रोक कर तलाशी ली, जिसमें से एक लाख 30 हजार रुपये बरामद हुए. व्यक्ति कार से नदिया जिले के चाकदा से बनगांव की ओर जा रहा था. इसी दौरान तलाशी अभियान में पकड़ा गया. उसमें उतने रुपये के कोई वैद्य दस्तावेज नहीं दिखा पाया. उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. उससे पूछताछ की जा रही है. निर्वाचन आयोग ने चुनाव से पहले सभी एजेंसियों को पैसे के अवैध आवागमन पर नजर रखने के निर्देश दिये हैं. इसी के तहत यह कार्रवाई की गयी है.

Also Read: बंगाल में पुलिस थानों पर चुनाव आयोग का नियंत्रण, कोलकाता के कई ओसी बदले गये

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola