ePaper

सऊदी अरब ने तनाव को लेकर खाड़ी, अरब लीग की तत्काल बैठक बुलायी

Updated at : 19 May 2019 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
सऊदी अरब ने तनाव को लेकर खाड़ी, अरब लीग की तत्काल बैठक बुलायी

रियाद : सऊदी अरब ने खाड़ी में बढ़ते तनाव पर चर्चा करने के लिए क्षेत्रीय खाड़ी सहयोग परिषद और अरब लीग की तत्काल बैठक बुलायी है. सऊदी प्रेस एजेंसी ने कहा कि शाह सलमान ने खाड़ी नेताओं और अरब देशों को क्षेत्र में हाल के ‘हमलों और उनके नतीजों’ पर चर्चा करने के लिए 30 […]

विज्ञापन

रियाद : सऊदी अरब ने खाड़ी में बढ़ते तनाव पर चर्चा करने के लिए क्षेत्रीय खाड़ी सहयोग परिषद और अरब लीग की तत्काल बैठक बुलायी है. सऊदी प्रेस एजेंसी ने कहा कि शाह सलमान ने खाड़ी नेताओं और अरब देशों को क्षेत्र में हाल के ‘हमलों और उनके नतीजों’ पर चर्चा करने के लिए 30 मई को मक्का में दो आपात बैठकों में आमंत्रित किया है.

ईरान के कथित खतरों पर अमेरिका द्वारा एक विमानवाहक पोत और बमवर्षक विमान तैनात करने के साथ ही खाड़ी में तनाव बढ़ गया है. गौरतलब है कि फुजैरा में रविवार को रहस्यमयी हमलों में सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों समेत चार जहाजों को काफी नुकसान पहुंचा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola