भारत-अमेरिका ने भविष्य में नए अवसरों के लिए साझा किए विचार

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली : अमेरिका के नौसेना प्रमुख एडमिरल जॉन रिचर्डसन ने कहा है कि उनका हालिया भारत दौरा दोनों देशों की नौसेना के बीच संबंधों को मजबूत करने का एक ‘‘महत्वपूर्ण मौका” रहा . उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान भारत-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री क्षेत्र संबंधी जागरूकता बनाए रखने के लिए एक बहुपक्षीय दृष्टिकोण […]
वॉशिंगटन/नयी दिल्ली : अमेरिका के नौसेना प्रमुख एडमिरल जॉन रिचर्डसन ने कहा है कि उनका हालिया भारत दौरा दोनों देशों की नौसेना के बीच संबंधों को मजबूत करने का एक ‘‘महत्वपूर्ण मौका” रहा . उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान भारत-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री क्षेत्र संबंधी जागरूकता बनाए रखने के लिए एक बहुपक्षीय दृष्टिकोण पर भी विचार साझा करने का मौका मिला. भारत की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान रिचर्डसन ने अपने भारतीय समकक्ष एडमिरल सुनील लांबा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर भारत-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते चीनी प्रभाव और दोनों नौसेनाओं के बीच संयुक्त अभ्यास पर चर्चा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




