ePaper

लोकसभा चुनावः चुनावी महासमर के अंतिम दौर में वाराणसी का युद्ध, प्रचार में जुटेंगे सूरमा

Updated at : 15 May 2019 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनावः चुनावी महासमर के अंतिम दौर में वाराणसी का युद्ध, प्रचार में जुटेंगे सूरमा

वाराणसी: लोकसभा चुनाव 2019 अब अपने अंतिम पड़ाव है. सातवें और आखिरी चरण के लिए 19 मई को मतदान है तो वहीं अब नज़र उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से है. चुनावी दंगल के फाइनल दौर की लड़ाई का बड़ा मैदान पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी बना है. लिहाजा आज से अंतिम चार […]

विज्ञापन

वाराणसी: लोकसभा चुनाव 2019 अब अपने अंतिम पड़ाव है. सातवें और आखिरी चरण के लिए 19 मई को मतदान है तो वहीं अब नज़र उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से है. चुनावी दंगल के फाइनल दौर की लड़ाई का बड़ा मैदान पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी बना है. लिहाजा आज से अंतिम चार दिन यहां बड़ा महासमर होने जा रहा है. इस महासमर में सबसे पहले आज बुधवार को प्रियंका गांधी उसी लंका इलाके के बीएचयू से अपना रोड शो शुरू कर बिगुल बजाने जा रही हैं जहां से कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने अपना रोड शो किया था. बुधवार को ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वाराणसी में रोड शो करेंगे.

इस सीट से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में हर कोई यहां नज़र गढ़ाए बैठे है. आखिरी चरण के लिए पूरे देश में प्रचार खत्म करने के बाद पीएम 17 मई को काशी में रैली कर सकते हैं. ये इस बार के चुनाव प्रचार की आखिरी सभा भी हो सकती है.दरअसल, 16 मई की शाम को प्रधानमंत्री पूर्वांचल के मिर्ज़ापुर में रैली करेंगे. इसके बाद वह वाराणसी ही जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री बतौर प्रत्याशी आखिरी कुछ दिन वाराणसी में रुक सकते हैं. प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले ही काशी में बीजेपी के दिग्गजों को जमावड़ा लगना शुरू हो गया है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार वाराणसी का दौरा कर रहे हैं, तो वहीं कई केंद्रीय मंत्री, बीजेपी के रणनीतिकार भी वाराणसी में अपना डेरा जमा चुके हैं.

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज वाराणसी के लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोदौलिया तक रोड शो करेंगी. इसके बाद वह काशी विश्वनाथ और शहर कोतवाल काल भैरव का आशीर्वाद लेकर दिल्ली रवाना हो जाएंगी. मालवीय प्रतिमा से पांच बजे उनका रोड शो शुरू होगा जो विश्वनाथ मंदिर तक जाएगा. शाम सात बजे वह विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगी. वहां पूजन अर्चन के बाद साढ़े सात बजे काल भैरव मंदिर पहुंचेंगी और दर्शन पूजन के बाद 7.45 बजे वह वाराणसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी.
प्रियंका गांधी के बाद 16 तारीख को महागठबंधन भी अपनी लड़ाई को धार देने के लिए मायावती के साथ अखिलेश यादव की संयुक्त रैली करेंगे. इस रैली के जरिए अखिलेश और मायावती पीएम नरेंद्र मोदी को उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में चुनौती तो देंगे ही पर पूरे पूर्वांचल में भी इस रैली का बड़ा असर पैदा करने की कोशिश की जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola