कोलंबिया में फैक्टरी में विस्फोट, चार लोगों की मौत, 29 जख्मी

बोगोटा : कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में शुक्रवार को एक फैक्टरी में विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गयी और 17 बच्चों समेत 29 अन्य घायल हो गये. इस फैक्टरी में बारूद रखा हुआ था. अग्निशमन विभाग के एक सूत्र ने बताया कि चार लोगों की मौत हुई है. फैक्टरी में तेजो या […]
बोगोटा : कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में शुक्रवार को एक फैक्टरी में विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गयी और 17 बच्चों समेत 29 अन्य घायल हो गये. इस फैक्टरी में बारूद रखा हुआ था.
अग्निशमन विभाग के एक सूत्र ने बताया कि चार लोगों की मौत हुई है. फैक्टरी में तेजो या ट्रेमेक नामक स्थानीय ‘एंडियन गेम’ के लिए ‘विक्स’ बनाये जाते थे, जिसमें धातु के डिस्क को उन लक्ष्यों पर फेंका जाता है, जिनमें बारूद होता है और इसके प्रभाव से उनमें विस्फोट होता है. सूत्र ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




