ePaper

10 सीटों तक नहीं पहुंचेगी तृणमूल : मोदी

Updated at : 06 May 2019 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
10 सीटों तक नहीं पहुंचेगी तृणमूल : मोदी

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी. ममता दीदी का दिल्ली जाने का सपना टूटता दिख रहा है. झाड़ग्राम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि दीदी ने संतुलन खो दिया है. दीदी को लोकतंत्र का डर सता […]

विज्ञापन

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी. ममता दीदी का दिल्ली जाने का सपना टूटता दिख रहा है. झाड़ग्राम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि दीदी ने संतुलन खो दिया है. दीदी को लोकतंत्र का डर सता रहा है.

उन्होंने कहा कि दीदी को लोकतंत्र का डर सताये और कानून का डर सताये, तो यह डर अच्छा है. दीदी को जनता का डर सताये, यह अच्छा है. उन्होंने कहा कि यह पूरा क्षेत्र क्रांति के वीरों की धरती है. यहां की जनजातियों के साथियों ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. यदि हमारे पूर्वज अंग्रेजों से लड़ सकते हैं, तो टीएमसी के जगाई और मधाई क्या हैं.

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद की सरकारों ने आदिवासी परिवारों के अधिकारों की हितों की रक्षा के लिए अटलजी की सरकार ने एक अलग मंत्रालय बनाया था. केंद्र सरकार ने इस बार 30 फीसदी से अधिक राशि का प्रावधान किया है. हमारा संकल्प है कि गरीब, आदिवासी को 2022 तक अपना पक्का घर होगा तथा गैस चूल्हे में गैस का कनेक्शन होगा.

उन्होंने कहा कि वह भरोसा देते हैं कि कोई भी उन लोगों का अधिकार नहीं छीन पायेगा. कांग्रेस, टीएमसी और वामपंथियों की अपवाहों से लोगों को सतर्क रहने की उन्होंने सलाह दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola