ePaper

दिल्ली के छह लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा, शीला दीक्षित देंगी मनोज तिवारी को टक्कर

Updated at : 22 Apr 2019 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली के छह लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा, शीला दीक्षित देंगी मनोज तिवारी को टक्कर

नयी दिल्ली : दिल्ली के सात लोकसभा क्षेत्र में से छह के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित उत्तर -पूर्व दिल्ली से चुनाव लड़ेंगी. वहीं चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली,नयी दिल्ली से अजीत माकन, उत्तर पश्चिम दिल्ली से राजेश […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के सात लोकसभा क्षेत्र में से छह के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित उत्तर -पूर्व दिल्ली से चुनाव लड़ेंगी. वहीं चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली,नयी दिल्ली से अजीत माकन, उत्तर पश्चिम दिल्ली से राजेश लिलोटिया और पश्चिम दिल्ली से महाबल मिश्रा को टिकट दिया गया है.

तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित उत्तर-पूर्व दिल्ली से चुनाव लड़ रही हैं और वे भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी को चुनौती देंगी. यहां से आम आदमी पार्टी के दिलीप पांडे चुनावी मैदान में हैं. हालांकि दक्षिण दिल्ली से कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. गौरतलब है कि दिल्ली में कल ही नामांकन की अंतिम तारीख है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola