ePaper

अब पीएम मोदी के जीवन पर बनी वेबसीरीज पर भी लगा बैन

Updated at : 20 Apr 2019 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
अब पीएम मोदी के जीवन पर बनी वेबसीरीज पर भी लगा बैन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म के बाद अब मोदी के जीवन पर बनी वेब सीरीज पर भी बैन लगा दिया गया है. पीएम मोदी पर बनी यह वेब सीरीज जियो सिनेमा के प्लेटफॉर्म पर आसानी से देखी जा सकती थी. इस वेब सीरीज को कई प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म के बाद अब मोदी के जीवन पर बनी वेब सीरीज पर भी बैन लगा दिया गया है. पीएम मोदी पर बनी यह वेब सीरीज जियो सिनेमा के प्लेटफॉर्म पर आसानी से देखी जा सकती थी. इस वेब सीरीज को कई प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था. चुनाव आयोग ने अब इस वेब सीरीज पर भी पाबंदी लगा दी है. ध्यान रहे कि यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी के जीवन पर बनी किसी कहानी पर पाबंदी लगी है इससे पहले भी पीएम मोदी के नाम से चल रहे नमो टीवी पर कई तरह की रोक लगी है. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने पीएम मोदी पर बनी फिल्म पर भी रोक लगा दी.

आयोग को शुक्रवार को शीर्ष अदालत को अपना रुख बताना था लेकिन अदालत की रजिस्ट्री गुड फ्राइडे के कारण बंद थी. इस मुद्दे पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन सूत्रों ने कहा कि उच्चतम न्यायालय को सीलबंद लिफाफे में जो रुख बताया जाना है उसके पिछले आदेश से ‘‘अलग होने की संभावना नहीं’ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola