जब मंत्रीजी करने लगे ''नागिन डांस'', देखें VIDEO

बेंगलुरू : मतदाताओं को लुभाने के लिए कर्नाटक के आवास मंत्री एम टी बी नागराज ने होसकोटे में हिंदी फिल्म ‘नागिन’ की लोकप्रिय धुन पर नृत्य किया और उनके नृत्य का यह वीडियो वायरल हो गया है. नागराज अपने समर्थकों के साथ होसकोटे के काटीगेनहल्ली गांव में मंगलवार की शाम को गए हुए थे जहां […]
बेंगलुरू : मतदाताओं को लुभाने के लिए कर्नाटक के आवास मंत्री एम टी बी नागराज ने होसकोटे में हिंदी फिल्म ‘नागिन’ की लोकप्रिय धुन पर नृत्य किया और उनके नृत्य का यह वीडियो वायरल हो गया है.
नागराज अपने समर्थकों के साथ होसकोटे के काटीगेनहल्ली गांव में मंगलवार की शाम को गए हुए थे जहां उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली के लिए वोट मांगे जो चिकबल्लापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.
मंत्री के काफिले के साथ चल रहे संगीत बैंड ने लोकप्रिय ‘नागिन’ धुन बजानी शुरू कर दी. 1954 की एक फिल्म के एक गाने ‘मन डोले मेरा तन डोले’ की यह धुन थी और इससे प्रभावित होकर नागराज भी वहां सर्पाकार नृत्य करने लगे. जल्द ही उनके समर्थक भी उनके साथ नृत्य करने लगे और उन लोगों ने करीब दस मिनट तक नृत्य किया. नृत्य का वीडियो वायरल हो गया है.
#WATCH Karnataka Housing Minister MTB Nagraj dances with a group of people while campaigning in Hoskote. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/InQmOuLOis
— ANI (@ANI) April 10, 2019
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब मंत्री ने अपनी नृत्य कला का सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शन किया है. वह धार्मिक कार्यक्रम होसकोटे के दौरान भी नृत्य कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




