ePaper

लोकसभा चुनाव : ढाई साल बाद पीएम मोदी और उद्धव ठाकरे साझा करेंगे मंच

Updated at : 07 Apr 2019 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव : ढाई साल बाद पीएम मोदी और उद्धव ठाकरे साझा करेंगे मंच

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टियों के गठबंधन के बाद पहली बार मंगलवार को महाराष्ट्र में एक रैली में मंच साझा करेंगे. भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने रविवार को बताया कि दोनों नेता लातूर और उस्मानाबाद से गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में लातूर […]

विज्ञापन

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टियों के गठबंधन के बाद पहली बार मंगलवार को महाराष्ट्र में एक रैली में मंच साझा करेंगे.

भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने रविवार को बताया कि दोनों नेता लातूर और उस्मानाबाद से गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में लातूर के औसा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इन जिलों में मतदान 18 अप्रैल को होगा.

मोदी और ठाकरे ने अरब सागर के तट पर छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक के लिए आधारशिला रखने के एक कार्यक्रम में दिसंबर 2016 में मुंबई में आखिरी बार मंच साझा किया था. आम तौर पर भाजपा और राजग सरकार की आलोचना करने वाली शिवसेना ने हाल ही में सीटों के बंटवारे पर उसके साथ समझौता किया.

भाजपा और शिवसेना ने महाराष्ट्र में क्रमश: 25 और 23 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है. राज्य में 48 लोकसभा सीटें हैं. महाराष्ट्र में चार चरणों में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा तथा चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola