किताब के बंद पन्नों से मिले एक टिकट ने बनाया करोड़पति

मांट्रियल : कनाडा में एक जोड़े ने किताब के पन्नों में महीनों से गुम पड़ी लॉटरी की टिकट से 10 लाख कनाडाई डॉलर जीता है. लोटो-क्यूबेक संगठन ने बुधवार को इस जोड़े के 7.5 लाख अमेरिकी डॉलर जीतने की घोषणा की. निकोल पेडनॉल्ट और रॉजर लारोक को पिछले ही सप्ताहांत पर पता चला कि उनके […]
मांट्रियल : कनाडा में एक जोड़े ने किताब के पन्नों में महीनों से गुम पड़ी लॉटरी की टिकट से 10 लाख कनाडाई डॉलर जीता है. लोटो-क्यूबेक संगठन ने बुधवार को इस जोड़े के 7.5 लाख अमेरिकी डॉलर जीतने की घोषणा की.
निकोल पेडनॉल्ट और रॉजर लारोक को पिछले ही सप्ताहांत पर पता चला कि उनके पास पांच अप्रैल, 2018 की एक लॉटरी टिकट पड़ी है, जिस पर 10 लाख कनाडाई डॉलर का इनाम निकला है. पेडनॉल्ट अपने पोते के होमवर्क में उसकी मदद कर रही थीं. उसी दौरान उन्हें यह लॉटरी टिकट मिली.
दंपती ने यह टिकट 2018 के वैलेंटाइंस डे पर खरीदी थी. पेडनॉल्ट का कहना है कि अगर मेरे पोते ने होमवर्क में मदद नहीं मांगी होती, तो मुझे यह लॉटरी टिकट कभी नहीं मिलती. लॉटरी के मामले में पेडनॉल्ट डबल लकी रहीं, क्योंकि एक तो उनकी टिकट पर 10 लाख कनाडाई डॉलर का इनाम निकला और दूसरा, वैधता खत्म होने से कुछ ही दिन पहले उन्हें यह टिकट वापस मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




