ePaper

सीएम योगी का कटाक्ष- राहुल-प्रियंका को केवल चुनावों के वक्त याद आते हैं मंदिर

Updated at : 27 Mar 2019 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम योगी का कटाक्ष- राहुल-प्रियंका को केवल चुनावों के वक्त याद आते हैं मंदिर

अहमदाबाद : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वे केवल चुनावों के दौरान मंदिर जाते हैं. गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने गरीबी हटाने संबंधी नये वादे को लेकर कांग्रेस […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वे केवल चुनावों के दौरान मंदिर जाते हैं.

गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने गरीबी हटाने संबंधी नये वादे को लेकर कांग्रेस की आलोचना की. गांधीनगर सीट से इस बार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी करते रहे हैं.

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘वे (राहुल और प्रियंका) केवल चुनावों के दौरान मंदिर जाते हैं. अगर चुनाव नहीं होते हैं तो उनके पास मंदिर जाने का समय नहीं होता है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola