तीरंदाज मधुमिता कुमारी करेंगी मतदान के लिए वोटर्स से अपील
Updated at : 14 Mar 2019 12:49 PM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : झारखंड की तीरंदाज और एशियन गेम्स की रजत पदक विजेता मधुमिता कुमारी लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने का काम करेंगी. हालांकि वे इन दिनों टोक्यो ओलंपिक की तैयारी में व्यस्त हैं, लेकिन मतदाताओं को जागरूक करने का काम भी करेंगी. इस संबंध में जिला चुनाव अधिकारी राजेश्वरी बी […]
विज्ञापन
रामगढ़ : झारखंड की तीरंदाज और एशियन गेम्स की रजत पदक विजेता मधुमिता कुमारी लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने का काम करेंगी. हालांकि वे इन दिनों टोक्यो ओलंपिक की तैयारी में व्यस्त हैं, लेकिन मतदाताओं को जागरूक करने का काम भी करेंगी.
इस संबंध में जिला चुनाव अधिकारी राजेश्वरी बी ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मधुमिता जल्दी ही मतदाता जागरूकता का काम करेंगी. मधुमिता रामगढ़ जिले की रहने वाली हैं , जो हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आता है.
मधुमिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकाल कर अपने जिले में आऊंगी और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करूंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




