ePaper

भारत और अमेरिका ने एक सुर में कहा- पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को लेकर चिंता का करे समाधान

Updated at : 13 Mar 2019 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
भारत और अमेरिका ने एक सुर में कहा- पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को लेकर चिंता का करे समाधान

वाशिंगटन : भारत और अमेरिका ने मंगलवार को पाकिस्तान से कहा कि वह सीमा पार से होने वाली आतंकवादी गतिविधियों से निपटे और आतंकवाद संबंधी वैश्विक चिंता का समाधान करे. विदेश सचिव विजय गोखले और उनके अमेरिकी समकक्ष राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री डेविड हैल ने विदेश मंत्रालय के फॉगी बॉटम मुख्यालय में वार्ता […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : भारत और अमेरिका ने मंगलवार को पाकिस्तान से कहा कि वह सीमा पार से होने वाली आतंकवादी गतिविधियों से निपटे और आतंकवाद संबंधी वैश्विक चिंता का समाधान करे. विदेश सचिव विजय गोखले और उनके अमेरिकी समकक्ष राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री डेविड हैल ने विदेश मंत्रालय के फॉगी बॉटम मुख्यालय में वार्ता की. इसके बाद यहां भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी कर आतंकवाद संबंधी चिंता व्यक्त की.

बयान में कहा गया, ‘‘दोनों पक्षों ने पाकिस्तान से अपील की कि वह सीमा पार से होनी वाली आतंकवादी गतिविधियों से निपटे और आतंकवाद को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता का उचित समाधान करे.’

दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझीदारी को लेकर अपनी प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि की. दोनों राजनयिकों ने पिछले सितम्बर में हुई मंत्रिस्तरीय ‘टू प्लस टू’ वार्ता के बाद से हुई प्रगति की समीक्षा की तथा सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की.

उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की.

इसके अलावा उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और अफगानिस्तान, उत्तर कोरिया, ईरान तथा वेनेजुएला में मौजूदा हालात समेत साझा हितों के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मामलों पर चर्चा की. विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझीदारी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नियम आधारित व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संयुक्त नेतृत्व की महत्ता की पुन: पुष्टि की.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola