चेन्नईः मलबे में फंसे सौ से ज़्यादा लोग, अब तक 11 की मौत

Updated at : 01 Jul 2014 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
चेन्नईः मलबे में फंसे सौ से ज़्यादा लोग, अब तक 11 की मौत

इमरान क़ुरैशी बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए चेन्नई के पोरुर इलाक़े में शनिवार शाम ढही बहुमंज़िला इमारत के मलबे में सौ से ज़्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है. अभी तक 21 मज़दूरों को बाहर निकाल लिया गया है. इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. बीस घायल […]

विज्ञापन

चेन्नई के पोरुर इलाक़े में शनिवार शाम ढही बहुमंज़िला इमारत के मलबे में सौ से ज़्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है. अभी तक 21 मज़दूरों को बाहर निकाल लिया गया है.

इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. बीस घायल हैं.

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने पीड़ितों के परिजनों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है.

साथ ही मृतकों के शवों को घर तक ले जाने के लिए परिजनों को निःशुल्क यातायात की सुविधा मुहैया कराई जा रही है.

चेन्नई के पुलिस आयुक्त एस जॉर्ज ने पहले बताया था कि निर्माणाधीन इमारत के गिरने से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि उन्होंने कहा कि अभी इस बात की ठीक-ठीक जानकारी नहीं है कि इमारत में कितने लोग फंसे हुए हैं.

एस जॉर्ज ने बताया कि राहत और बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) की मदद ली जा रही है, जो अराकोणम से मौके पर पहुंचने वाली है.

पुलिस और बचाव दल के आने से पहले स्थानीय लोगों मौक़े से छह या सात लोगों को बचाने में कामयाब रहे.

इमारत में फंसे लोगों में ज़्यादातर आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल से आए मज़दूर बताए जाते हैं.

इस घटना पर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने बिल्डर के ख़िलाफ़ कार्रवाई का वादा किया है.

एक बयान में उन्होंने कहा, "मैं इस बिल्डिंग के गिरने से स्तब्ध हूं. सभी प्रमुख अधिकारियों को मौक़े पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. दमकल विभाग की 12 गाड़ियों और एंबुलेंस को मौक़े पर भेजा गया है और एनडीआरएफ़ की मदद ली जा रही है. "

राजधानी दिल्ली के इंद्रलोक इलाक़े में भी शनिवार को एक करीब 50 साल पुरानी एक इमारत के गिरने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार दिल्ली में हुए हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं और पांच बच्चे शामिल थे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola