पुलवामा हमले के बाद भारत की कार्रवाई से सहमा पाकिस्तान, मोदी-सुषमा से मिले इमरान के सांसद

Updated at : 24 Feb 2019 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
पुलवामा हमले के बाद भारत की कार्रवाई से सहमा पाकिस्तान, मोदी-सुषमा से मिले इमरान के सांसद

लाहौर : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत वरिष्ठ भारतीय नेताओं से मुलाकात की है. पाकिस्तान ने पुलमावा हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव को कम करने के लिए भारत से परोक्ष रूप से संपर्क साधा है. एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खबर दी है, सरकार ने […]

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत वरिष्ठ भारतीय नेताओं से मुलाकात की है. पाकिस्तान ने पुलमावा हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव को कम करने के लिए भारत से परोक्ष रूप से संपर्क साधा है.

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खबर दी है, सरकार ने भारत के साथ परोक्ष रूप से संपर्क करना शुरू कर दिया है और सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता रमेश कुमार वंकवानी जो पिछले हफ्ते भारत में थे, ने प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की है. वंकवानी ने शनिवार को फोन पर अखबार से बात करते हुए कहा, मैंने भारतीय नेताओं को एक सकारात्मक संदेश दिया है और मुझे उम्मीद है कि उनके व्यवहार में बदलाव आयेगा. वंकवानी ने विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह से भी मुलाकात की. सिंह भारतीय सेना के पूर्व अध्यक्ष हैं. सिंध के पीटीआई नेता अल्पसंख्यक सीट से सांसद हैं. वह 185 देशों के 220 सदस्यीय शिष्टमंडल के हिस्से के तौर पर भारत में थे. यह शिष्टमंडल भारत सरकार के निमंत्रण पर कुंभ मेले में हिस्सा लेने गया था. उनकी भारत यात्रा 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी के फिदाई हमले के मद्देनजर दोनों मुल्कों के बीच बढ़े तनाव की पृष्ठभूमि में हुई.

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले में बल के 40 कर्मी शहीद हो गये थे. अखबार की खबर के मुताबिक, वंकवानी ने कहा कि वह मोदी से एक कार्यक्रम में मिले और भारतीय प्रधानमंत्री ने उनसे गर्मजोशी से मुलाकात की. सांसद ने बताया कि उन्होंने मोदी से कहा कि वह सकारात्मक संदेश के साथ आये हैं और सकारात्मक संदेश के साथ लौटना चाहते हैं. इसके बाद मोदी के निर्देश पर, स्वराज ने उनके साथ 25 मिनट की बैठक की. वंकवानी के हवाले से अखबार ने कहा, मैंने भारतीय विदेश मंत्री से कहा कि पाकिस्तान में अब (इमरान खान की) सरकार है. वह पठान हैं और वह जो कहते हैं वो करते हैं. हम आपको आश्वस्त करते हैं कि कोई भी पाकिस्तानी संस्थान पुलवामा हमले में शामिल नहीं था. अगर भारत सबूत मुहैया कराता है तो हम जांच करायेंगे.

पीटीआई नेता के मुताबिक, उन्होंने स्वराज से कहा कि दोनों देशों को अतीत से सबक सीखने की जरूरत है. उन्होंने कहा, दुश्मन को दोस्त बनाकर दुश्मनी को खत्म किया जा सकता है. उन्होंने कहा वह खुद गंगा स्नान करके लौट रहे हैं और कभी झूठ नहीं बोलते हैं. समाचार पत्र ने वंकवानी के हवाले से कहा, मैंने उनसे कहा कि हमें सियासी इल्जामों से निकलने की जरूरत है. वंकवानी के मुताबिक, बैठक के बाद उन्हें एहसास हुआ कि माहौल में गर्माहट आना शुरू हो गयी. उन्होंने कहा, भारतीय प्रधानमंत्री ने राजस्थान में रैली के दौरान पाकिस्तान के साथ बातचीत करने के संकेत दिये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola