महारानी एलिजाबेथ के पति ने ड्राइविंग लाइसेंस किया सरेंडर, जानें आखिर क्या है मामला

लंदन : कार दुर्घटना के बाद प्रिंस फिलीप ने लाइसेंस सरेंडर कर दिया है. जानकारी के अनुसार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति 97 वर्षीय प्रिंस फिलीप ने हाल ही में हुई कार दुर्घटना के बाद शनिवार को अपना ड्राइविंग लाइसेंस सरेंडर कर दिया. प्रिंस फिलीप की कार दुर्घटना के बाद काफी विवाद हुआ था और […]
लंदन : कार दुर्घटना के बाद प्रिंस फिलीप ने लाइसेंस सरेंडर कर दिया है. जानकारी के अनुसार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति 97 वर्षीय प्रिंस फिलीप ने हाल ही में हुई कार दुर्घटना के बाद शनिवार को अपना ड्राइविंग लाइसेंस सरेंडर कर दिया.
प्रिंस फिलीप की कार दुर्घटना के बाद काफी विवाद हुआ था और मीडिया में बढ़ती उम्र में वाहन चलाने को लेकर गंभीर चर्चा छिड़ गयी थी. बकिंघम पैलेस ने बताया कि ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग (प्रिंस फिलीप) ने पिछले महीने हुए लैंड रोवर दुर्घटना के बाद स्वयं यह फैसला लिया.
पैलेस की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘‘गंभीरता से विचार करने के बाद ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग ने स्वेच्छा से अपना ड्राइविंग लाइसेंस सरेंडर करने का फैसला लिया है.”
पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नोरफ्लोक पुलिस इसकी पुष्टि करती है कि सैंड्रिंघम दुर्घटना में शामिल लैंडरोवर के ड्राइवर ने स्वेच्छा से अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




