माहौल को देखें समझें और अपनायें

Updated at : 26 Jun 2014 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
माहौल को देखें समझें और अपनायें

।। दक्षा वैदकर ।। किसी भी जॉब में आप तभी जल्दी फिट हो सकेंगे, जब आप अपनी ऑब्जव्रेशन पावर का इस्तेमाल करेंगे. युवाओं के लिए यह बहुत जरूरी है, क्योंकि कॉलेज के माहौल से निकलने के बाद वे समझ ही नहीं पाते कि ऑफिस में उन्हें किस तरह रहना चाहिए. युवा ये बातें सीख सकते […]

विज्ञापन

।। दक्षा वैदकर ।।

किसी भी जॉब में आप तभी जल्दी फिट हो सकेंगे, जब आप अपनी ऑब्जव्रेशन पावर का इस्तेमाल करेंगे. युवाओं के लिए यह बहुत जरूरी है, क्योंकि कॉलेज के माहौल से निकलने के बाद वे समझ ही नहीं पाते कि ऑफिस में उन्हें किस तरह रहना चाहिए. युवा ये बातें सीख सकते हैं. इसके लिए उन्हें कोई क्लास अटेंड करने या बैठ कर टिप्स लेने की जरूरत नहीं है.

उन्हें सिर्फ ऑब्जव्रेशन पावर का इस्तेमाल करना है. यदि आप युवा हैं और आपकी अभी-अभी जॉब लगी है या आप इंटर्नशिप कर रहे हैं, तो यह बहुत जरूरी है कि आप खुद को बदलें. यदि आप ऐसा नहीं करेंगे, तो इस प्रोफेशनल दुनिया में आपको आसानी से अपनाया नहीं जायेगा.

आपको यह समझना होगा कि हर जगह का, हर संस्था का, हर उम्र के व्यक्ति का, हर प्रोफेशन का अपना एक स्टाइल स्टेटमेंट होता है. यदि आप स्कूल में हैं, तो आपको यूनिफॉर्म पहनना होगा. सिंपल लुक रखना होगा. दो चोटियां करनी होगी. बिना नेलपॉलिश के नाखून रखने होंगे. लंबे इयर रिंग आप नहीं पहन सकते. ये इस उम्र के लिए ठीक भी है, क्योंकि यह उम्र इन सब चीजों की नहीं, बल्कि पढ़ाई की है.

जब आप कॉलेज में जाते हैं, तो आपके ऊपर फंकी लुक सूट करेगा. आप कलरफुल ड्रेसेज भी पहन सकते हैं. फैशन में भी रह सकते हैं, अगर कॉलेज अलाउ करता है, तो आप ढेर सारी हेयर स्टाइल भी ट्राइ कर सकते हैं.

इसके विपरीत यदि आप जॉब करते हैं, तो आपको अपना यह लुक बदलना होगा. आप सिंपल-सोबर लुक रखें. ये बातें आप सीनियर्स को देख कर सीख सकते हैं. अगर आप यहां भी फंकी लुक में आयेंगे, तो लोग आपको गंभीरता से नहीं लेंगे. आपके काम को भी हल्के रूप में लिया जायेगा. यह माना जायेगा कि अभी आप में बचपना है, चुलबुलापन है. इस बात पर गौर करें.

ये बातें हर उम्र के हिसाब से बदलती जाती हैं. आपने खुद ने भी नोटिस किया होगा कि जब कोई अधिक उम्र का व्यक्ति कलरफुट टी-शर्ट पहन लेता है, तो लोग कहते हैं- बुढ़ी घोड़ी लाल लगाम.

बात पते की..

– आप जितनी जल्दी माहौल को समझ लेंगे, उतना ही आपके लिए बेहतर होगा. आपको एडजस्ट होने में आसानी होगी. लोग भी कॉपरेट करेंगे.

– चीजों को देखें, समझें और अपनाएं. सीनियर्स कैसे बैठते हैं, बोलते हैं, रहते हैं, क्या पहनते हैं, क्या पढ़ते हैं, दिनचर्या क्या है. हर चीज पर गौर करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola