ePaper

हुवावेई विवाद : चीन में कनाडा के राजदूत जॉन मैकुलम बर्खास्त

Updated at : 27 Jan 2019 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
हुवावेई विवाद : चीन में कनाडा के राजदूत जॉन मैकुलम बर्खास्त

ओटावा : चीन में कनाडा के राजदूत को बर्खास्त कर दिया गया है. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने यह जानकारी दी. शनिवार को प्रधानमंत्री कहा कि उन्होंने चीन में कनाडा के राजदूत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. ट्रूडो ने एक बयान में कहा, ‘कल रात मैंने जॉन मैकुलम से चीन में कनाडा के […]

विज्ञापन

ओटावा : चीन में कनाडा के राजदूत को बर्खास्त कर दिया गया है. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने यह जानकारी दी.

शनिवार को प्रधानमंत्री कहा कि उन्होंने चीन में कनाडा के राजदूत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. ट्रूडो ने एक बयान में कहा, ‘कल रात मैंने जॉन मैकुलम से चीन में कनाडा के राजदूत पद से इस्तीफा देने को कहा और इस्तीफा मिलने पर उसे स्वीकार कर लिया.’

हालांकि, बयान में यह नहीं बताया गया कि यह निर्णय क्यों लिया गया. दरअसल, मैकुलम चीन की कंपनी हुआवेई की मुख्य वित्तीय अधिकारी मेंग वानझोऊ के मसले पर लगातार बयान देकर सुर्खियों में बने हुए थे. वानझोऊ को एक दिसंबर को वैंकूवर से गिरफ्तार किया गया था और उनको अमेरिका प्रत्यर्पित किया जा सकता है.

वानझोऊ पर ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप हैं. फिलहाल वह जमानत पर हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी ने कनाडा और चीन के बीच कूटनीतिक संकट पैदा कर दिया है. ट्रूडो ने अपने बयान में मैकुलम की कम से कम दो दशक की सेवाओं की सराहना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola