अमेरिका: एक बार फिर हमलावर ने बरसायी गोलियां, पांच निर्दोष की गयी जान

मियामी : एक बार फिर गोलियों की तड़तडाहट से अमेरिका हिल गया है. ताज़ा हमले में पांच लोगों की मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार फ्लोरिडा में सेब्रिंग स्थित एक बैंक में एक बंदूकधारी के हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी. पुलिस प्रमुख कार्ल होगलुदं ने एक संवाददाता सम्मेलन […]
मियामी : एक बार फिर गोलियों की तड़तडाहट से अमेरिका हिल गया है. ताज़ा हमले में पांच लोगों की मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार फ्लोरिडा में सेब्रिंग स्थित एक बैंक में एक बंदूकधारी के हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी.
पुलिस प्रमुख कार्ल होगलुदं ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कम से कम पांच लोगों की बेरहमी से हत्या की गयी है.” उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान सेब्रिंग निवासी 21 वर्षीय युवक के रूप में की गयी है. अभी हत्या के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है. गोलीबारी की इस घटना की जांच जारी है.
आपदा नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के अनुसार अमेरिका में गोलीबारी और हिंसा की घटनाओं में तेजी आई है. इस प्रकार की घटनाओं में 2017 में करीब 40,000 लोगों की मौत हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




