ePaper

लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, प्रियंका गांधी की हुई राजनीति में इंट्री

Updated at : 23 Jan 2019 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, प्रियंका गांधी की हुई राजनीति में इंट्री

नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव पहले कांग्रेस ने अपना मास्टर स्ट्रोक चला है. जी हां , पार्टी ने प्रियंका गांधी को पार्टी महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है. प्रियंका गांधी को अध्यक्ष के बाद सबसे ताकतवर पद महासचिव से पार्टी ने नवाजा है. इसका सीधा अर्थ यह है […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव पहले कांग्रेस ने अपना मास्टर स्ट्रोक चला है. जी हां , पार्टी ने प्रियंका गांधी को पार्टी महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है. प्रियंका गांधी को अध्यक्ष के बाद सबसे ताकतवर पद महासचिव से पार्टी ने नवाजा है. इसका सीधा अर्थ यह है कि प्रियंका की राजनीति में औपचारिक एंट्री हो चुकी है.

लोकसभा चुनाव 2019 : संगम नगरी का रोचक रहा है राजनीतिक इतिहास, बिग बी और वीपी सिंह भी रहे हैं सांसद

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है, वह अशोक गहलोत की जगह लेंगी. उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि पश्चिमी यूपी की कमान ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी गयी है. आपको बता दें कि इससे पहले राजनीति से दूरी रहने वालीं प्रियंका केवल अपने भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में प्रचार करतीं नजर आतीं थीं.

तीन राज्यों में जीत के बाद ही जानकार इस बात के कयास लगा रहे थे कि प्रियंका गांधी राजनीति में इंट्रीं कर सकतीं हैं क्योंकि इन तीनों राज्यों के मुख्‍यमंत्री के चयन में उनकी भूमिका रही है और पर्दे के पीछे रहकर प्रियंका ने राहुल की मदद की थी. यहां चर्चा कर दें कि कांग्रेस कार्यकर्ता कई वर्षों से इस बात की मांग कर रहे थे कि प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाया जाना चाहिए. यदि आपको याद हो तो समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश में गंठबंधन करने के बाद कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि यूपी में कुछ ऐसा होगा जिससे लोग चौंक जायेंगे.

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा ने बुक कराये सभी हेलीकॉप्टर और चार्टर्ड प्लेन, कांग्रेस के उड़े होश

प्रियंका गांधी के राजनीति में इंट्री की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है.कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ पार्टी दफ्तर के बाहर नारे लगा रहे हैं- प्रियंका गांधी आई हैं, कांग्रेस के लिये आंधी लाई हैं?

12 जनवरी 1972 को जन्म लेने वालीं प्रियंका गांधी 47 साल की हैं. साल 2018 में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने प्रियंका गांधी को गेम चेंजर बताया था और कहा था कि 2019 के चुनाव में प्रियंका एक बड़ा रोल निभाती नजर आने वालीं हैं. वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि प्रियंका गांधी खुद अपना काम चुनती हैं और उसे बखूबी निभाती हैं.

कांग्रेस में ये हुए बदलाव

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी महासचिव नियुक्त करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश-पूर्व का प्रभार सौंपा। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया को इसके साथ ही महासचिव-प्रभारी (उत्तर प्रदेश-पश्चिम) बनाया गया है. प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार संभालेंगी. पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है जो पहले की तरह कर्नाटक के प्रभारी की भूमिका निभाते रहेंगे. संगठन महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे अशोक गहलोत के राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने के बाद वेणुगोपाल की नियुक्ति की गई है. उत्तर प्रदेश के लिए प्रभारी-महासचिव की भूमिका निभा रहे गुलाम नबी आजाद को अब हरियाणा की जिम्मेदारी दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola