महारानी से 'किस' की मांग?

Updated at : 20 Jun 2014 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
महारानी से 'किस' की मांग?

इंग्लिश टीम के लिए मशहूर गायक मिक जैगर की शुभकामना एक बार फिर अशुभ साबित हुई. इटली के ख़िलाफ़ पहले मैच के लिए जैगर ने इंग्लिश टीम को शुभकामना दी थी और टीम हार गई. उरुग्वे के ख़िलाफ़ मैच से पहले भी जैगर ने टीम को जीत की शुभकामना दी, लेकिन टीम एक बार फिर […]

विज्ञापन

इंग्लिश टीम के लिए मशहूर गायक मिक जैगर की शुभकामना एक बार फिर अशुभ साबित हुई. इटली के ख़िलाफ़ पहले मैच के लिए जैगर ने इंग्लिश टीम को शुभकामना दी थी और टीम हार गई.

उरुग्वे के ख़िलाफ़ मैच से पहले भी जैगर ने टीम को जीत की शुभकामना दी, लेकिन टीम एक बार फिर हार गई और विश्वकप से बाहर होने के कगार पर पहुंच गई.

इस मैच से पहले जैगर ने ट्विटर पर पोस्ट किया, "आगे बढ़ो इंग्लैंड! इस मैच को जीतना है!" साल 2010 में जैगर अपने बेटे लुकास के साथ कई मैचों के दौरान स्टेडियम में मौजूद थे. जैगर ने तब ब्राज़ील सहित जिस भी टीम को सपोर्ट किया था, वह बुरी तरह फ़्लॉप रही. तबसे उन्हें अशुभ माना जाता है.

जिस दिन इंग्लैंड की टीम उरुग्वे के साथ खेली, उस दिन जैगर अपने बैंड के साथ जर्मनी में थे, लेकिन उनका बेटा लुकास साओ पालो स्टेडियम में अपनी मां लूसियाना गिमेनेज़ के साथ मौजूद थे. लुकास जहां इंग्लैंड की जर्सी में थे, वहीं उनकी टीवी प्रस्तोता ने ब्राज़ीली टीम की शर्ट के ऊपर चेल्सी का कोट पहना था.

इंग्लैंड की हार के बाद ब्राज़ील के प्रशंसक जैगर और उनके परिजनों से कोई शुभकामना नहीं चाहते हैं.

‘किस’ की शर्त

इंग्लैंड की विश्व कप के नॉकआउट में पहुंचने की संभावना नहीं के बराबर है, लेकिन इटली की मदद से टीम यह चमत्कार कर सकती है. इसके लिए इंग्लिश टीम को अपनी आख़िरी लीग मैच में केवल कोस्टा रिका को हराना होगा बल्कि यह भी दुआ करनी होगी कि इटली कोस्टा रिका और उरुग्वे दोनों को हरा दे.

इस जटिल समीकरण को समझते हुए इटली के स्टार स्ट्राइकर बालोटेली ने इस चमत्कार को हासिल करने के लिए इंग्लैंड की पूरी मदद करने का प्रस्ताव रखा है. बालोटेली ने ट्विटर पर यह देते हुए एक शर्त भी रख दी है.

बालोटेली ने ट्वीट किया, "अगर हम कोस्टा रिका को हरा देते हैं, तो मैं अपने गालों पर एक ‘किस’ चाहूंगा, वो भी महारानी से."

यह पता नहीं है कि महारानी ने इस प्रस्ताव पर क्या प्रतिक्रिया जताई है.

पत्रकार हसीना

आमतौर पर फ़ुटबॉलरों की बीवियां और प्रेमिकाएं विश्वकप के ब्यूटी सेक्शन में सुर्खियां बनती हैं लेकिन इस बार ख़ूबसूरत महिला संवाददाता सुर्ख़ी बन रही हैं.

मैक्सिको की नीली आंखों और सुनहरे बालों वाली पत्रकार वेनेसा हप्पनकोटन ब्राज़ील में सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं.

मंगलवार को मैक्सिको और ब्राज़ील के बीच खेले गए मैच के दौरान वेनेसा इंटरनेट पर छाई रहीं. फ़ोर्टालेज़ा के स्टेडियम में ली गई उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

विश्व कप कवर करने ब्राज़ील पहुंचीं वेनेसा स्टेडियमों में फ़ुटबॉल पर गंभीर बातें करती हैं और बिकिनी पहने बीच पर दूसरे मुद्दों पर ज्ञान देती है. उन्हें ट्विटर पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करना पसंद है. साथ ही वह यह बताना भी नहीं भूलतीं कि वह मैक्सिको में एक रियलिटी डांस शो जीत चुकी हैं.

ब्राज़ील की चाल

मेज़बान ब्राज़ील के खिलाड़ियों और कोच ने अपनी रणनीति दूसरों से छिपाए रखने के लिए एक अनोखी युक्ति निकाली है.

एक-दूसरे से बात करते समय अब वे अपने मुंह को हाथ से ढक लेते हैं ताकि कोई उनके होंठों को पढ न सके. मैचों का सजीव प्रसारण होता है और खिलाड़ियों की हर हरकत पर कैमरे की नज़र रहती है.

टीम को गुप्त तरीक़े से आपस में बात करने को कहा गया है क्योंकि ऐसी रिपोर्ट हैं कि दूसरी टीमें ब्राज़ील के बारे में जानकारी जुटाने के लिए लिप मूवमेंट को पढ़ने वाले विशेषज्ञों की सेवाएं ले रही हैं.

ऐसे में न केवल ब्राज़ील के खिलाड़ी सावधानी बरत रहे हैं बल्कि कोच लुईज़ फ़ेलिप स्कोलारी और उनका सपोर्ट स्टाफ़ भी एक-दूसरे से आंखों ही आंखों में बातें कर रहे हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola