पूरे विश्व को ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा देगा चीऩ

बीजिंग : गूगल और अन्य अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को सीधा टक्कर देते हुए चीन ने दुनिया भर में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए शनिवार को अपना पहला संचार उपग्रह प्रक्षेपित किया. उत्तर-पश्चिमी चीन के जियुक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से ‘लॉन्ग मार्च 11’ रॉकेट के जरिये उपग्रह को प्रक्षेपित किया गया. यह चीन के एयरोस्पेस […]
बीजिंग : गूगल और अन्य अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को सीधा टक्कर देते हुए चीन ने दुनिया भर में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए शनिवार को अपना पहला संचार उपग्रह प्रक्षेपित किया.
उत्तर-पश्चिमी चीन के जियुक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से ‘लॉन्ग मार्च 11’ रॉकेट के जरिये उपग्रह को प्रक्षेपित किया गया. यह चीन के एयरोस्पेस साइंस एंड इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन (सीएएसआइसी) द्वारा तैयार की गयी हॉन्ग्युन परियोजना का पहला उपग्रह प्रक्षेपण है. हॉन्ग्युन परियोजना सितंबर, 2016 में शुरू हुई थी.
इसका उद्देश्य दुनिया भर के उपभोक्ताओं, विशेषकर उन क्षेत्रों के लोगों के बीच ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए एक अंतरिक्ष-आधारित संचार नेटवर्क का निर्माण करना है, जहां इंटरनेट सेवा कमजोर और कम उपयोग की जाती है. चीन के सरकारी अखबार चाइना डेली के मुताबिक, अंतरिक्ष यान को हॉन्ग्युन उपग्रह के बुनियादी डिजाइनों की पुष्टि करने और निचली कक्षा में ब्रॉडबैंड संचार प्रौद्योगिकियों का निरूपण करना है.
उपग्रह से एक वर्ष के अपने जीवनकाल से अधिक समय तक काम करने की उम्मीद की जा रही है. सीएएसआअसी के स्पेस इंजीनियरिंग डेवलपमेंट कोर्पोरेशन लिमिटेड में हॉन्ग्युन परियोजना के प्रमुख डिजाइनर जियांग काइहेंग ने बताया कि 247 किलोग्राम भार वाला यह उपग्रह पृथ्वी से लगभग 1,100 किलोमीटर ऊपर सूर्य-तुल्यकालिक कक्षा में काम करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




