ePaper

फेसबुक के ‘वर्कप्लेस’ की कमान भारतीय मूल के करनदीप आनंद के पास

Updated at : 19 Dec 2018 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
फेसबुक के ‘वर्कप्लेस’ की कमान भारतीय मूल के करनदीप आनंद के पास

न्यूयॉर्क : सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फेसबुक के कारोबारी संवाद टूल ‘वर्कप्लेस’ की कमान भारतीय मूल के करनदीप आनंद को सौंपी गयी है. आनंद पहले से फेसबुक में वरिष्ठ कार्यकारी पद पर कार्यरत हैं. सीएनबीसी की खबर के अनुसार, कंपनी ने आनंद के नाम की घोषणा की है. आनंद चार साल से फेसबुक […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क : सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फेसबुक के कारोबारी संवाद टूल ‘वर्कप्लेस’ की कमान भारतीय मूल के करनदीप आनंद को सौंपी गयी है. आनंद पहले से फेसबुक में वरिष्ठ कार्यकारी पद पर कार्यरत हैं.

सीएनबीसी की खबर के अनुसार, कंपनी ने आनंद के नाम की घोषणा की है. आनंद चार साल से फेसबुक में कार्यरत हैं. उससे पहले वह 15 साल माइक्रोसॉफ्ट में काम कर चुके हैं.

आनंद, कंपनी के उपाध्यक्ष जूलियन कोडोरनियो के साथ काम करेंगे. वर्कप्लेस, फेसबुक की कंपनियों और कारोबारों को संवाद सुविधा देने वाली अलग इकाई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola