सीरिया में रह सकते हैं असद लेकिन पुनर्निमाण के लिए कोई सहायता नहीं मिलेगी: अमेरिका

वाशिंगटन : सीरिया में रह सकते हैं असद लेकिन पुनर्निमाण के लिए कोई सहायता नहीं मिलेगी. यह बात अमेरिका ने कही है. उसका कहना है कि वह अब सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार का तख्ता पलट नहीं चाहता है लेकिन उसने फिर से चेतावनी दी कि शासन में यदि मौलिक या अमूल-चूल […]
वाशिंगटन : सीरिया में रह सकते हैं असद लेकिन पुनर्निमाण के लिए कोई सहायता नहीं मिलेगी. यह बात अमेरिका ने कही है. उसका कहना है कि वह अब सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार का तख्ता पलट नहीं चाहता है लेकिन उसने फिर से चेतावनी दी कि शासन में यदि मौलिक या अमूल-चूल परिर्वतन नहीं किये गये तो पुनर्निमाण के लिए कोई सहायता नहीं दी जाएगी.
सीरिया में अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जेम्स जेफ्री ने कहा कि असद को समझौता करने की जरूरत है क्योंकि सात साल से चल रहे खूनी गृह युद्ध में उन्हें अभी तक जीत नहीं मिली है. साथ ही अनुमान जताया कि सीरिया में अभी 1,00,000 सशस्त्र विद्रोही लड़ाके मौजूद हैं.
वाशिंगटन के एक थिंक टैंक अटलांटिक काउंसिल में जेफ्री ने कहा, ‘‘हम ऐसा शासन देखना चाहते हैं जो मौलिक रूप से अलग हो. यह सत्ता परिवर्तन नहीं है… हम असद से छुटकारा नहीं चाहते हैं.’ यह अनुमान लगाते हुए कि सीरिया को पुनर्निमाण के लिए 300 से 400 अरब डॉलर की जरूरत पड़ेगी, जेफ्री ने चेताया कि बदलावों के बगैर पश्चिमी देश और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाएं उसकी मदद नहीं करेंगी.
उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों का रुख एकदम स्पष्ट है कि जबतक सरकार समझौते के लिए तैयार नहीं होती, खुद में बदलाव नहीं करती किसी तरह की वित्तीय सहायता नहीं दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




