डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को मूर्ख आैर कामचोर बताया

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें बेहद मूर्ख और कामचोर बताया है. ट्रंप का यह बयान टिलरसन के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ट्रंप उन्हें लगातार अवैध फैसले लेने के लिए मजबूर करते […]
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें बेहद मूर्ख और कामचोर बताया है. ट्रंप का यह बयान टिलरसन के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ट्रंप उन्हें लगातार अवैध फैसले लेने के लिए मजबूर करते थे. ट्रंप ने यह बयान देने के ही दिन मौजूदा विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो के काम की तारीफ की. उन्होंने ट्वीट किया कि माइक पॉम्पियो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. मुझे उन पर गर्व है. उनके पूर्ववर्ती रेक्स टिलरसन के पास जरूरी मानसिक क्षमता नहीं थी.
इसे भी पढ़ें : Donald Trump ने हार्ले डेविडसन को दी धमकी, कहा-पूरी तरह अमेरिका में रहो, वर्ना…
ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि वह (टिलरसन) मूर्ख थे और मैं उनसे जल्दी छुटकारा नहीं पा सका. टिलरसन ने सीबीएस न्यूज को दिए एक साक्षात्कार के दौरान ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा था कि मैं उनसे रोजाना कहता था कि आप ऐसा नहीं कर सकते, हमें इस बारे में बात करनी चाहिए कि हम क्या कर सकते हैं. शायद इस बात को लेकर ट्रंप मुझसे ऊब गये थे.
उन्होंने कहा कि एक्शन मोबाइल काॅरपोरेशन जैसी बेहद अनुशासित और प्रक्रिया का पूरी तरह पालन करने वाली कंपनी में काम करने के बाद एक ऐसे व्यक्ति के लिए काम करना ,जो बेहद अनुशासनहीन है ,जो बिल्कुल पढ़ना नहीं चाहता ,जो ब्रीफिंग और रिपोर्ट तक नहीं पढ़ता और जो किसी भी बात के विवरण और तह तक नहीं जाना चाहता़, मेरे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था.
गौरतलब है कि टिलरसन ट्रंप प्रशासन के प्रथम विदेश मंत्री थे. जब टिलरसन का नाम इस पद के लिए तय किया गया, तब तक उन दोनों की कभी मुलाकात नहीं हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




