ePaper

सिलिकाॅन वैली से रिश्ते सुधारने के लिए इवांका ट्रंप ने व्हाइट हाउस में किया टेक्नोलाॅजी काॅन्फ्रेंस का आयोजन, सत्य नडेला आैर सुंदर पिचार्इ भी बने मेहमान

Updated at : 07 Dec 2018 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
सिलिकाॅन वैली से रिश्ते सुधारने के लिए इवांका ट्रंप ने व्हाइट हाउस में किया टेक्नोलाॅजी काॅन्फ्रेंस का आयोजन, सत्य नडेला आैर सुंदर पिचार्इ भी बने मेहमान

वाशिंगटन : अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की आेर से व्हाइट हाउस में प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें दो भारतीय अमेरिकियों माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला और गूगल के सुंदर पिचाई ने शिरकत की. इस शिखर सम्मेलन में सुंदर पिचार्इ आैर सत्य नडेला मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के समूह का हिस्सा थे. ट्रंप सरकार […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की आेर से व्हाइट हाउस में प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें दो भारतीय अमेरिकियों माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला और गूगल के सुंदर पिचाई ने शिरकत की. इस शिखर सम्मेलन में सुंदर पिचार्इ आैर सत्य नडेला मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के समूह का हिस्सा थे. ट्रंप सरकार की आेर से उठाये गये इस कदम को सिलिकॉन वैली के साथ संबंधों को सुधारने के तौर पर देखा जा रहा है. इस शिखर सम्मेलन को राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने आयोजित किया था.

इसे भी पढ़ें : 40,000 लोग सिलिकाॅन वैली में सुनेंगे PM नरेंद्र मोदी का भाषण, पंजीकरण शुरू

दरअसल, अमेरिका की ट्रंप सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े खतरों को देखते हुए नयी प्रौद्योगिकियों के निर्यात पर प्रतिबंध को कड़ा करने की सोच रही है. इसकी जद में क्वांटम कम्प्यूटिंग, आवाज की पहचान, क्लाउड एआई और अन्य प्रौद्योगिकियों से जुड़े उत्पाद आ सकते हैं. ये प्रौद्योगिकियां चीन में कारोबार में अहम भूमिका निभाती हैं. ट्रंप के सिलिकॉन वैली के साथ रिश्ते ठीक नहीं रहे हैं.

दिसंबर 2016 में प्रौद्योगिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक में ट्रंप ने खुद को क्षेत्र के लिये सहयोगी के रूप में पेश किया था, लेकिन बाद में उनका गूगल, फेसबुक और अमेजन जैसी कंपनियों से विवाद शुरू हो गया. कई कंपनियों के शीर्ष अधिकारी सार्वजनिक तौर पर ट्रंप प्रशासन की आव्रजन नीतियों की आलोचना कर चुके हैं.

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने पिचाई के हवाले से कहा कि उभरती प्रौद्योगिकियों में अमेरिका के नेतृत्व के बारे में व्हाइट हाउस में आज हुर्इ हमारी चर्चा लाभदायक और आकर्षक रही. इस सम्मेलन का आयोजन ट्ंरप की बेटी इवांका ट्रंप ने किया. गिन्नी रोमेट्टी (आईबीएम), सफरा कैट्ज (ओरेक्ल) और स्टीव मोल्लेनकोप्फ (क्वालकाम) समेत अन्य लोगों ने शिरकत की. शिखर सम्मेलन के बारे में अन्य जानकारी अभी नहीं मिली है. सम्मेलन में शामिल हुए सीईओ ने संवाददाताओं के सवालों का जवाब नहीं दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola