मलेशिया के नज़दीक नाव डूबी, 61 लोग लापता

इंडोनेशिया के 97 लोगों को ले जा रही एक नाव मलेशिया के तट के निकट समुद्र में डूब गयी है. मलेशियाई अधिकारियों के अनुसार नाव पर सवार लोगों में से कम से कम 61 लोग लापता हैं. मलेशिया की मैरीटाइम एन्फ़ोर्समेंट एजेंसी का कहना है कि नाव में सवार सभी लोग अवैध अप्रवासी थे और […]
इंडोनेशिया के 97 लोगों को ले जा रही एक नाव मलेशिया के तट के निकट समुद्र में डूब गयी है.
मलेशियाई अधिकारियों के अनुसार नाव पर सवार लोगों में से कम से कम 61 लोग लापता हैं.
मलेशिया की मैरीटाइम एन्फ़ोर्समेंट एजेंसी का कहना है कि नाव में सवार सभी लोग अवैध अप्रवासी थे और उनमें औरतें और बच्चे भी शामिल हैं.
अधिकारियों ने कहा कि ये एक लकड़ी की नाव थी जो स्थानीय समय के हिसाब से मध्य रात्रि के क़रीब डूबी. यह दुर्घटना मलक्का की खाड़ी में हुई है.
एक बचाव नौका को दुर्घटनास्थल की तरफ़ रवाना किया जा चुका है और दो और नौका वहां जाने को तैयार हैं.
मैरीटाइम अधिकारी मोहम्मद ज़ूरी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया यह एक अवैध नौका थी और समुद्र में यात्रा के लिए नहीं बनी थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




