ePaper

आज का इतिहास : फ्रांस के नौसैनिक हमले में वियतनाम के 6000 नागरिकों की मौत

Updated at : 23 Nov 2018 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
आज का इतिहास : फ्रांस के नौसैनिक हमले में वियतनाम के 6000 नागरिकों की मौत

नयी दिल्ली : इतिहास में दर्ज हर तारीख के नाम पर कुछ अच्छी-बुरी घटनाएं दर्ज हैं. आज का दिन भी इतिहास में चंद घटनाओं के साथ दर्ज है, लेकिन यह एक संयोग ही है कि इस तारीख की ज्यादातर घटनाएं दुखद ही रहीं, फिर चाहे वह 1937 में देश के जाने-माने वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इतिहास में दर्ज हर तारीख के नाम पर कुछ अच्छी-बुरी घटनाएं दर्ज हैं. आज का दिन भी इतिहास में चंद घटनाओं के साथ दर्ज है, लेकिन यह एक संयोग ही है कि इस तारीख की ज्यादातर घटनाएं दुखद ही रहीं, फिर चाहे वह 1937 में देश के जाने-माने वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन हो या फिर 1996 में इथियोपिया का विमान हादसा.

अपवाद के तौर पर साईं बाबा का जन्म इस दिन की अच्छी घटना रही. देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :

1926 : आध्यात्मिक गुरु साईं बाबा का जन्म.

1936 : फोटो पत्रकारिता में अलग पहचान रखने वाली पत्रिका लाइफ का पहला अंक प्रकाशित.

1937 : देश के जाने-माने वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन.

1946 : बंदरगाह शहर हेइफोंग पर फ्रांस के नौसैनिक हमले में वियतनाम के 6000 नागरिकों की मौत.

1980 : इटली में भीषण भूकंप से 2600 लोगों की मौत.

1984 : लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से करीब एक हजार लोग तीन घंटे तक धुएं से भरी सुरंग में फंसे रहे.

1990 : ब्रिटेन के प्रसिद्ध लेखक रोल्ड डॉल का इंग्लैंड के ऑक्सफर्ड में निधन. डॉल को बच्चों के लिए अद्भुत साहित्य सृजन के लिए जाना जाता.

1996 : इथियोपियाई एयरलाइंस के अदीस अबाबा से नौरोबी जा रहे बोइंग 767 विमान का अपहरण. ईंधन कम होने के कारण विमान हिंद महासागर में गिरा.

2001 : इस्राइल के एक हेलीकाॅप्टर ने पश्चिमी किनारे में एक वाहन पर दो मिसाइल दागकर इस्लामी कट्टरपंथी संगठन हमास के प्रमुख सदस्य महमूद अबु हनौद को मार गिराया.

2002 : नाइजीरिया में होने वाली विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को वहां की बजाय लंदन में आयोजित करने का फैसला किया गया.

2011 : लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के चलते यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह को 33 वर्ष के शासन के बाद इस्तीफा देना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola