ePaper

कांग्रेस करेगी इवांका ट्रंप के प्राइवेट ई-मेल के इस्तेमाल से जुड़े मामले की जांच

Updated at : 21 Nov 2018 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस करेगी इवांका ट्रंप के प्राइवेट ई-मेल के इस्तेमाल से जुड़े मामले की जांच

वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कामकाज के लिए निजी ई-मेल के इस्तेमाल से जुड़े मामले की जांच अमेरिकी कांग्रेस करेगी. इवांका ट्रंप, उनके पति जेरेड कुशनर और व्हाइट हाउस के अन्य अधिकारियों के इस मामले में शामिल होने की बात सामने आने के बाद पिछले साल कांग्रेस […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कामकाज के लिए निजी ई-मेल के इस्तेमाल से जुड़े मामले की जांच अमेरिकी कांग्रेस करेगी. इवांका ट्रंप, उनके पति जेरेड कुशनर और व्हाइट हाउस के अन्य अधिकारियों के इस मामले में शामिल होने की बात सामने आने के बाद पिछले साल कांग्रेस की निगरानी और सरकारी सुधार समिति ने जांच शुरू की थी.

निगरानी समिति के संभावित अध्यक्ष एलीजा कमिंग्स ने मंगलवार को कहा कि वह इस मामले की द्विदलीय जांच बहाल करेंगे. इसे रिपब्लिकन पार्टी ने बंद कर दिया था. उन्होंने कहा कि वह ट्रंप प्रशासन पर इस मामले से जुड़े रिकॉर्ड उपलब्ध कराने का दबाव बनायेंगे.

इस सप्ताह वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के बाद इस मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल इवांका, व्हाइट हाउस के सहायकों, कैबिनेट सदस्यों और इवांका के सहायकों ने निजी ई-मेल अकाउंट का इस्तेमाल करते हुए सैकड़ों ई-मेल भेजे थे, जो कानून का उल्लंघन है.

हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इवांका का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने सभी काम राष्ट्रपति रिकॉर्ड के तहत किये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola