ePaper

अफगानिस्तान : तालिबानी हमले में 30 पुलिसकर्मियों की मौत

Updated at : 15 Nov 2018 2:34 PM (IST)
विज्ञापन
अफगानिस्तान : तालिबानी हमले में 30 पुलिसकर्मियों की मौत

काबुल :अफगान अधिकारियों का कहना है कि पश्चिमी फराह प्रांत में तालिबान के हमले में 30 पुलिसकर्मी मारे गए हैं. प्रांतीय परिषद के सदस्य दादुल्ला कानी ने बृहस्पतिवार को बताया कि तालिबान ने खाकी साफेद जिले में बुधवार देर रात पुलिस की चौकी पर हमला किया. काबुल में सांसद समीउल्ला समीम ने बताया कि जिला […]

विज्ञापन


काबुल :
अफगान अधिकारियों का कहना है कि पश्चिमी फराह प्रांत में तालिबान के हमले में 30 पुलिसकर्मी मारे गए हैं. प्रांतीय परिषद के सदस्य दादुल्ला कानी ने बृहस्पतिवार को बताया कि तालिबान ने खाकी साफेद जिले में बुधवार देर रात पुलिस की चौकी पर हमला किया. काबुल में सांसद समीउल्ला समीम ने बताया कि जिला पुलिस कमांडर अब्दुल जबार भी हमले में मारे गए.

हमले के बाद तालिबानी उग्रवादी हथियार और गोलाबारूद लेकर फरार हो गए. शमीम ने बताया कि जवाबी हवाई हमलों में 17 तालिबानी लड़ाके भी मारे गए. तालिबान कुछ महीनों से लगभग रोज ही अफगानिस्तान में हमले कर रहा है, जिससे अफगान बल बड़ी संख्या में हताहत हो रहे हैं. प्रशासन रोजाना हताहत हुए लोगों की संख्या जारी नहीं करता लेकिन अनधिकृत आकलन के अनुसार, करीब 45 अफगान पुलिस कर्मी या सैनिक रोजाना मारे जाते हैं या घायल होते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola