ePaper

पाक की शीर्ष अदालत ने भारतीय फिल्मों व कार्यक्रमों के प्रसारण पर फिर से लगायी रोक

Updated at : 27 Oct 2018 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
पाक की शीर्ष अदालत ने भारतीय फिल्मों व कार्यक्रमों के प्रसारण पर फिर से लगायी रोक

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने स्थानीय टीवी चैनलों पर प्रसारित होने वाली भारतीय फिल्मों और टीवी कार्यक्रमों पर एक बार फिर से रोक लगा दी है. ‘डॉन’ ने खबर दी है कि शीर्ष अदालत, पाकिस्तानी टीवी चैनलों पर प्रसारित होने वाली विदेशी सामग्री के संबंध में यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने स्थानीय टीवी चैनलों पर प्रसारित होने वाली भारतीय फिल्मों और टीवी कार्यक्रमों पर एक बार फिर से रोक लगा दी है. ‘डॉन’ ने खबर दी है कि शीर्ष अदालत, पाकिस्तानी टीवी चैनलों पर प्रसारित होने वाली विदेशी सामग्री के संबंध में यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई कर रही थी.

सुनवाई के दौरान, प्रधान न्यायाधीश मियां साकीब निसार ने भारतीय विषय सामग्री को ‘बंद करने’ का आदेश दिया और यह स्पष्ट किया कि प्राधिकारी सिर्फ ‘उचित सामग्री का प्रसारण’ करें. निसार ने कहा, ‘वे हमारे बांधों के निर्माण को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं और हम क्या उनके चैनलों को प्रतिबंधित भी नहीं कर सकते हैं?’

गौरतलब है कि पाकिस्तानी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक आयोग ने 2016 में स्थानीय टीवी चैनलों और एफएम रेडियो पर भारतीय सामग्री के प्रसारण पर रोक लगा दी थी. बहरहाल, लाहौर उच्च न्यायालय ने 2017 में रोक को खारिज कर दिया था और इसे अवैध घोषित किया था क्योंकि इस संबंध में पाकिस्तानी सरकार को कोई ऐतराज नहीं था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola