ePaper

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा - ‘शैतान हत्यारों'' ने की होगी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या

Updated at : 16 Oct 2018 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा - ‘शैतान हत्यारों'' ने की होगी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या

वॉशिंगटन : ‘शैतान हत्यारों’ ने पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या की होगी. यह कहना अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का है. ट्रंप ने कहा है कि पत्रकार जमाल खशोगी के लापता होने और उनकी ‘हत्या’ के लिए ‘‘शैतान हत्यारे’ जिम्मेदार हो सकते हैं. दो हफ्ते पहले तुर्की के इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : ‘शैतान हत्यारों’ ने पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या की होगी. यह कहना अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का है. ट्रंप ने कहा है कि पत्रकार जमाल खशोगी के लापता होने और उनकी ‘हत्या’ के लिए ‘‘शैतान हत्यारे’ जिम्मेदार हो सकते हैं. दो हफ्ते पहले तुर्की के इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में दाखिल होने के बाद से खशोगी लापता हैं और उनकी हत्या की आशंका जतायी जा रही है.

ट्रंप ने सऊदी अरब के किंग सलमान के साथ फोन पर 20 मिनट तक हुई बातचीत के बाद यह टिप्पणी की. किंग सलमान से बातचीत पर ट्रंप ने कहा कि खशोगी के साथ जो कुछ भी हुआ, उस पर सऊदी सुल्तान ने अनभिज्ञता जाहिर की. राष्ट्रपति ने कहा कि वह विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को सऊदी अरब और हर जरूरी जगह पर भेजेंगे ताकि खशोगी की संभावित मौत की तह तक पहुंचा जा सके. मूल रूप से सऊदी नागरिक खशोगी अमेरिका में रहते और काम करते थे.

ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस से निकलते वक्त पत्रकारों से कहा, ‘‘किंग ने इसके बारे में कोई जानकारी होने से पूरी तरह इनकार किया.’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं (सलमान के) मन की बात में नहीं पड़ना चाहता. लेकिन मुझे ऐसा लगा कि हो सकता है इसके पीछे कुछ शैतान हत्यारे हों. मेरा मतलब है कि किसे पता है? हम इसकी तह तक जल्द ही जाएंगे, लेकिन उन्होंने पूरी तरह इनकार किया.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola