ePaper

शिंजो आबे फिर से अपनी पार्टी के नेता चुने गए, प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे

Updated at : 20 Sep 2018 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
शिंजो आबे फिर से अपनी पार्टी के नेता चुने गए, प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे

तोक्यो : जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे गुरुवार को फिर से सत्तारूढ़ दल के नेता चुन लिए गए. इसके साथ ही, अब वह देश में सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे और संविधान में संशोधन करने के अपने सपने को साकार कर सकेंगे. लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पद के लिए हुए द्विपक्षीय चुनाव […]

विज्ञापन

तोक्यो : जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे गुरुवार को फिर से सत्तारूढ़ दल के नेता चुन लिए गए. इसके साथ ही, अब वह देश में सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे और संविधान में संशोधन करने के अपने सपने को साकार कर सकेंगे. लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पद के लिए हुए द्विपक्षीय चुनाव में 63 वर्षीय रूढ़िवादी आबे को 553 वोट मिले .

जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा को 254 मत मिले. चुनाव जीतने के साथ ही आबे को और तीन वर्षों का कार्यकाल मिल गया है. अब वह देश में सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे. इससे पहले यह रिकॉर्ड तारो कात्सुरा के नाम था, जो 1901 से 1913 तक तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे. अब इस सप्ताहांत आबे संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शिखर बैठक के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola