हवाई हमले में अल शबाब के कई चरमपंथी सोमालिया में मारे गये

नैरोबी: सोमालियाई खुफिया अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि दक्षिणी सोमालिया में एक हवाई हमले में अल शबाब चरमपंथी संगठन के कई वरिष्ठ अधिकारी मारे गये हैं या घायल हुए हैं. वहीं, अलकायदा से जुड़े इस संगठन ने और इलाके के एक बाशिंदे ने बताया कि मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं. खुफिया अधिकारियों […]
नैरोबी: सोमालियाई खुफिया अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि दक्षिणी सोमालिया में एक हवाई हमले में अल शबाब चरमपंथी संगठन के कई वरिष्ठ अधिकारी मारे गये हैं या घायल हुए हैं. वहीं, अलकायदा से जुड़े इस संगठन ने और इलाके के एक बाशिंदे ने बताया कि मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं.
खुफिया अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात हुए हवाई हमले में मध्य जुबा क्षेत्र में एक प्रशिक्षण स्कूल और पास के एक अस्पताल को निशाना बनाया गया. उन्होंने बताया कि जिन लोगों को निशाना बनाकर हमला किया गया, उनमें संगठन का वरिष्ठ कमांडर हसन याकूब भी शामिल है.
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह हमला किसने किया. इस साल सोमालिया में 20 से अधिक हवाई हमले करने वाले अमेरिकी अफ्रीकी कमान ने इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है.
अल शबाब ने कहा है कि इस ताजा हवाई हमले में तीन बच्चे मारे गये हैं. वहीं, शहर के एक बाशिंदे ने बताया कि अल शबाब के कई युवा जिहादी मारे गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




