आइए, ट्विटर को थोड़ा और जान लें

Updated at : 06 Jun 2014 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
आइए, ट्विटर को थोड़ा और जान लें

सोशल नेटवर्किग साइट्स के बीच ट्विटर ने अपनी विशेष जगह बना ली है. दुनिया के किसी भी कोने में कुछ भी घटित हो रहा हो, हर चीज की जानकारी महज कुछ सेकेंड या मिनट के अंदर ट्विटर पर मिल जा रही है. सेलिब्रिटिज को फॉलो करके लोग उनकी ट्विट के मजे ले रहे हैं. यहां […]

विज्ञापन

सोशल नेटवर्किग साइट्स के बीच ट्विटर ने अपनी विशेष जगह बना ली है. दुनिया के किसी भी कोने में कुछ भी घटित हो रहा हो, हर चीज की जानकारी महज कुछ सेकेंड या मिनट के अंदर ट्विटर पर मिल जा रही है.

सेलिब्रिटिज को फॉलो करके लोग उनकी ट्विट के मजे ले रहे हैं. यहां तक कि बयानबाजी भी अब ट्विट के माध्यम से हो रही है. इंडियन पॉलिटिक्स में भी ट्विटर का खूब इस्तेमाल हो रहा है. जानते हैं ट्विटर पर प्रचलित कुछ टर्म्स के बारे में.

इन टर्म्स का मतलब समझें और यूज करें

हैश टैग : यदि आप किसी को सर्च करना चाह रहे हैं, तो पहले उसके नाम के आगे हैश टैग लगा कर सर्च बॉक्स में सर्च करने पर काफी मदद मिल जाती है.

एचटी : एचटी का मतलब है कि आप किसी का लिंक अपनी प्रोफाइल में शेयर कर रहे हैं और उसका सोर्स भी शेयर कर रहे हैं.

एग : यदि आप प्रोफाइल में अपनी तसवीर नहीं लगाते हैं, तो यहां अंडा ही नजर आता है.

फॉलो : यदि आप अपने प्रोफाइल में किसी व्यक्ति के ट्वीट देखना चाहते हैं, तो सबसे पहले उसके ट्विटर प्रोफाइल को फॉलो करना होगा.

री-ट्वीट : यदि आपको कोई ट्वीट पसंद आता है, तो आप उसे री-ट्वीट कर सकते हैं. इससे वह ट्वीट आपके पेज पर दिखने लगेगा और लोगों को इसके बारे में जानकारी मिल जायेगी.

ट्रेंड्स : ट्विटर पर जो टॉपिक ज्यादा पसंद यिका जा रहा है और जिस पर सबसे ज्यादा चर्चा होती है, वहीं टॉपिक ट्रेंड में आ जाता है.

फॉलो फ्राइडे : यह ट्विटर पर नया ट्रेंड है. इसका मतलब है कि आप ट्विटर पर किसी व्यक्ति को फॉलो करने के लिए कह रहे हैं.

एट द रेट : यदि आप अपने ट्वीट में किसी व्यक्ति के नाम को जोड़ना चाहते हैं, तो उसके नाम के पहले एट द रेट का निशान लगाएं. व्यक्ति मैसेज पढ़ लेगा.

डायरेक्ट मैसेज : आप जिसे फॉलो कर रहे हैं, उसे डायरेक्ट मैसेज कर सकते हैं. मैसेज सिर्फ मैसेज करनेवाले व्यक्ति के पास ही जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola